बस मालिकों से जल्द ही कॉन्ट्रैक्ट एग्रीमेंट तैयार कराया जाएगा। अनुबंध तैयार होने पर संचालन के लिए जिला मुख्यालयों पर प्रबंधकों को निर्देश जारी किया जायेगा। परिवहन निगम संचालन डिपार्टमेंट के मुताबिक जिन नेशनल हाईवे रूटों पर रोडवेज बसों की संख्या कम है लेकिन यात्री ज्यादा हैं, वहां प्राइवेट बसें चलेंगी।