
284 Roadways UPSRTC employees transfer
लखनऊ. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान दो दिनों में यूपी रोडवेज ने बम्पर कमाई की। पुलिस भर्ती परीक्षा 18 और 19 जून को आयोजित की गई थी। इन दोनों दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बनाये गए परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इन दोनों ही दिनों में उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने आम दिनों की तुलना में 3 से 5 करोड़ रूपये की अतिरिक्त आमदनी की और नया रिकार्ड कायम किया ।
रोडवेज ने की थी विशेष व्यवस्था
दरअसल भर्ती परीक्षा के दौरान सबसे बड़ी चुनौती अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए परिवहन के साधनों की होती है । कई बार साधनों की कमी और उनमें भीड़भाड़ के कारण अराजकता की स्थिति भी पैदा हो जाती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए सरकार ने सभी तरह की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए थे। रोडवेज ने परीक्षा से पहले तैयारियों कर ली थी और विभिन्न रूटों पर संभावित भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की थी।
बम्पर आमदनी से बनाया रिकार्ड
उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने दिनांक 18.06.2018 को 19 करोड़ रूपये और दिनांक 19.06.2018 को 21 करोड़ की रिकार्ड आय अर्जित की। उत्तर प्रदेश रोडवेज का यह अब तक का किसी एक दिन में अर्जित राजस्व का सबसे बड़ा रिकार्ड है। रोडवेज के जन संपर्क अधिकारी अनवर अंजार ने बताया कि आमतौर पर यूपी रोडवेज की आमदनी प्रतिदिन 13 से 16 करोड़ तक रहती है। परीक्षा के इन दोनों दिनों में परिवहन विभाग ने राजस्व का नया रिकार्ड बनाने में सफलता हासिल की है।
Published on:
20 Jun 2018 06:13 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
