आपको बता दें कि 13 दिसम्बर को होने वाली परिवहन निगम निदेशक मंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद ड्राइवर की बल्ले बल्ले होगी। अभी परिवहन निगम में कुल 12 हजार संविदा ड्राइवर व 17 हज़ार संविदा कंडक्टर हैं। परिवहन निगम ने यह निर्णय लिया है कि इन कर्मियों में से 2500 उत्कृष्ट संविदा ड्राइवर व कंडक्टर को 17 हज़ार रूपए पगार देने का निर्णय किया है।