18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Top News: महाराजगंज में पीएम मोदी करेंगे जनसभा, गोरखपुर में अमित शाह और योगी का रोड शो

एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज

less than 1 minute read
Google source verification
UP Top News of Uttar Pradesh

UP Top News of Uttar Pradesh

- पीएम मोदी करेंगे जनसभा को संबोधित. महाराजगंज जिले की सभी विधानसभाओं को करेंगे संबोधित. बलिया की सभी विधानसभाओं की संयुक्त रैली से भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की करेंगे अपील.

- प्रियंका गांधी निकालेंगी रोड शो. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी देवरिया में रोड शो निकालेंगी. रुद्रपुर विधानसभा में शाम तीन बजे के आसपास रोड शो करेंगी.

यह भी पढ़ें: UP Top News: चढ़ने वाला है सियासी पारा, यूपी में तीन दिनों तक पीएम मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां

- शिवराज सिंह चौहान का यूपी दौरा. मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान सोमवार को गाजीपुर और जौनपुर जिलों के दौरे पर. सुबह 11 बजे सुभाष विद्या मंदिर बहरियाबाद में जनसभा को सम्बोधित करेंगे. जौनपुर के जफराबाद विधानसभा में 1 बजे और 2 बजे मुगरबादशाहपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें: UP Top News: रायबरेली बनेगा सियायी जंग का अखाड़ा, शनिवार को अमित शाह, प्रियंका गांधी और ओवैसी का दौरा

- गोरखपुर में ऐतिहासिक होगा भाजपा के दिग्गजों का रोड शो. सीएम योगी और गृहमंत्री अमित शाह करेंगे रोड शो. शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगा उनका काफिला. इसके साथ ही सीएम योगी की देवरिया में भी जनसभा है.

यह भी पढ़ें: UP Top News: छठे चरण के लिए राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत, यूपी के महाराजगंज में स्वतंत्र देव सिंह, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी की जनसभा

- महाशिवरात्रि पर पहली बार गंगा स्नान कर सीधे बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, श्रीकाशी विश्वनाथ टेम्पल ट्रस्ट ऐप पर रजिस्ट्रेशन के बाद कर सकेंगे दर्शन. स्वर्णिम आभा से दमकेंगी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर गर्भगृह की भीतरी दीवारें.