
UP Top News Uttar Pradesh
- पीएम मोदी की यूपी में ताबड़तोड़ रैलियां. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के बहराइच में करेंगे जनसभा. 23 फरवरी को बाराबंकी और कौशाम्बी में पीएम मोदी की रैली. 24 फरवरी को अमेठी और प्रयागराज में रैली.
- जहरीली शराब पीने से 5 की मौत. 41 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती. आबकारी विभाग ने तीन अधिकारी किए निलंबित. मामले में सपा के बाहुबली रमाकांत यादव का कनेक्शन आया सामने.
- यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा अप्रैल में शुरू होगी! उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 की डेट शीट जल्द करेगा जारी. यूपी में फिलहाल विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. अभी तक तीन चरण का मतदान संपन्न हो चुका है. यूपी विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान 7 मार्च को होगा.
- चार जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम योगी. सीएम योगी अयोध्या, गोण्डा, बहराइच और बाराबंकी में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे. जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज सुल्तानपुर व प्रयागराज के चुनावी दौरे पर रहेंगे.
- अमित शाह करेंगे रोड शो. केंद्रीय मंत्री अमित शाह मंगलवार को प्रयागराज दौरे पर. अमित शाह प्रयागराज में रोड शो करेंगे. शाह का रोड शो शहर पश्चिमी विधानसभा से शुरू होकर शहर दक्षिणी और उत्तरी विधानसभा में खत्म होगा.
Updated on:
22 Feb 2022 09:37 am
Published on:
22 Feb 2022 09:37 am
