19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लिव इन में रह रहे प्रेमी ने बीच सड़क पर की प्रेमिका की पिटाई, बाल खींचकर मारे कई थप्पड़

गोमतीनगर विस्तार के रामआसरे पुरवा में किराये के मकान में लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक व युवती के बीच गुरुवार को किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस पर युवक ने घर के बाहर युवती की पिटाई शुरू कर दी। गालियां देते हुए बाल पकड़कर उसे सड़क पर खींचा और कई थप्पड़ भी मारे।

2 min read
Google source verification
UP Top News Short News

UP Top News Short News

प्रेमिका की बीच सड़क प्रेमी ने की पिटाई

लखनऊ. गोमतीनगर विस्तार के रामआसरे पुरवा में किराये के मकान में लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक व युवती के बीच गुरुवार को किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस पर युवक ने घर के बाहर युवती की पिटाई शुरू कर दी। गालियां देते हुए बाल पकड़कर उसे सड़क पर खींचा और कई थप्पड़ भी मारे। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गोमतीनगर विस्तार इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती सीतापुर की और उसका प्रेमी पंजाब का रहने वाला है। दोनों पांच साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं। युवती के तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फंदे पर लटका मिला युवक, 4 गिरफ्तार

लखनऊ. जिले के बिजनौर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटका मिला। बिजनौर थाना क्षेत्र के शोभित (21) का शव शनिवार रात उनके बंद पड़े घर की चौखट पर फांसी के फंदे से लटका मिला। शोभित के परिजनों का आरोप है कि होली के दिन हिस्ट्रीशीटर गजोधर और उसके भतीजे अमित व अरविंद उनके खाली घर में जुआ खेल रहे थे। शोभित के विरोध करने पर इन लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की थी। बीच-बचाव करने पहुंची शोभित की बहन राधा और सोनल को भी आरोपियों ने पीटा था। मामले में पुलिस से शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हुई। फंदे पर लटके मिले शोभित के दोनों पैर जमीन पर छू रहे थे।

यह भी पढ़ें: सपा विधायक महेंद्र यादव के आवास पर बड़ी कार्रवाई, 4 महीने से बंधक बनाए गए ब्लॉक प्रमुख को पुलिस ने छुड़ाया

कुएं में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

बाराबंकी. घर से खेत गए युवक का शव बाग में स्थित एक कुएं में मिला। घटना जैदपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव की है। यहां के निवासी संतोष कुमार दीक्षित का बेटा तेज नारायण दीक्षित (27) साइकिल से अपने खेत गया था। दोपहर करीब 1 बजे ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर स्थित बाग में एक कुएं में पड़ा देखा। परिवार में होली की खुशियां मातम में बदल गई। सूचना मिलते ही जैदपुर व कोठी पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। उसकी साइकिल 500 मीटर दूरी पर खेत में पड़ी मिली। सीओ सदर नवीन कुमार सिंह ने बताया युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मारपीट और गोलीबारी में तीन की मौत

प्रयागराज. जिले के नगर के खुल्दाबाद थाना अंतर्गत लकड़ी मंडी में होली खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय कुमार ने बताया कि खुल्दाबाद थाना अंतर्गत लकड़ी मंडी में होली खेलने के दौरान हुए विवाद में गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें दुर्गेश सिंह चौहान (40) और विनोद सिंह चौहान (25) की गोली लगने से मृत्यु हो गई। इस घटना में विनोद की बहन रानी चौहान के पैर में चोट आई और एक अन्य व्यक्ति पिंटू चौहान भी घायल हुआ। एसएसपी बताया कि इस पूरे प्रकरण में दोनों पक्षों से तहरीर ली जा रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता चल सकेगा।