19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में उतरे छात्र, खुद पर डाला केरोसिन, पुलिस से भी झड़प

शुक्रवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। हंगामा बढ़ता देख कई थाने की पुलिस फोर्स बुला ली गई। छात्रों को पेट्रोल छिड़कने से पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। विश्वविद्यालय परिसर में हंगामे को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई।

3 min read
Google source verification
UP Top News Short News

UP Top News Short News

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में उतरे छात्र

प्रयागराज. शुक्रवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। हंगामा बढ़ता देख कई थाने की पुलिस फोर्स बुला ली गई। छात्रों को पेट्रोल छिड़कने से पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। विश्वविद्यालय परिसर में हंगामे को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई। मौके पर जिलाधिकारी संजय खत्री और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार भी पहुंचे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में वार्षिक परीक्षाओं को ऑफलाइन मोड में कराने का विरोध चल रहा है। इस विरोध के चलते कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव ने एक हाई पावर कमेटी का गठन किया था। यह हाई पावर कमेटी छात्रों के हंगामे के बाद गठित की गई थी, जिसको यह जिम्मेदारी दी गई थी कि वह छात्रों से उनकी ग्रीवांस सुनेगी।

वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी दो अप्रैल तक निरस्त

वाराणसी. लखनऊ- वाराणसी इंटरसिटी को 27 मार्च से दो अप्रैल तक निरस्त कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 14203-14204 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस और 28 मार्च से दो अप्रैल तक ट्रेन संख्या 14219-14220 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 26 मार्च से एक अप्रैल तक ट्रेन संख्या 13005-13006 हावड़ा-अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, 27 मार्च से दो अप्रैल तक ट्रेन संख्या 14265- वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस और 26 मार्च से एक अप्रैल तक ट्रेन संख्या 14266 देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 29 मार्च और दो अप्रैल को चलने वाली ट्रेन संख्या 12355 पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस, 27 और 30 मार्च को यात्रा करने वाली ट्रेन संख्या 12356 जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस वाराणसी-अयोध्या छावनी-लखनऊ होकर जाएगी।

यह भी पढ़ें: Keshav Prasad Maurya: अखबार बेचने से लेकर उपमुख्यमंत्री बनने तक, ऐसा है केशव प्रसाद मौर्य का राजनीतिक सफर, योगी कैबिनेट में मिल सकता है मंत्री पद

कमरे में लटका मिला शिक्षिका का शव

अमेठी. जिले में एक शिक्षिका का शव कमरे में लटकता मिला। पुलिस ने शव को उतरवाकर पीएम के लिए दिया। जंगल टिकरी मजरे भगनपुर गांव निवासी प्रभाकर मिश्रा की पत्नी मोनिका मिश्रा गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थीं। गुरुवार सुबह उनका बेटा अभिमन्यु मिश्रा बोर्ड परीक्षा का पेपर देने के ल‍िए पिता प्रभाकर के साथ संग्रामपुर के भीमसेन इंटर कालेज बड़गांव गया था। शिक्षिका घर पर अकेली थी। जब प्रभाकर वापस आए तो शिक्षिका का शव कमरे में रस्सी से पंखे के सहारे लटका देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत शुक्ला ने मौके पर जाकर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

पेपर खराब होने से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या

हरदोई. हरियावां क्षेत्र में इंटर की छात्रा ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता अवधेश पाल ने बताया कि पूजा तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी और उसके दो भाई हैं। गुरुवार को हिंदी का पेपर था। पेपर देने के बाद पूजा घर आई तो परेशान थी। मां अनीता ने पूजा से परेशान होने का कारण पूछा तो उसने बताया कि पेपर खराब हो गया। मां ने उसे समझाया। इसके बाद अपने काम में लग गई। रात में पूजा ने कमरे में फांसी लगा ली, जब उसकी मां कमरे में गई तो शव को फंदे पर लटकते देखा। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पिता ने पेपर खराब होने के कारण फांसी लगाने की जानकारी दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें: पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में 3 दरोगा सहित 17 सस्पेंड

नगर निगम संविदा कर्मी ने की खुदकुशी

प्रयागराज. शहर के करैलाबाग में रहने वाले उमेश भारतीय (35) ने घर में ही फंदे से लटककर जान दे दी। उमेश भारतीय नगर निगम में संविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। गुरुवार रात वह कहीं से आया और सीधे अपने कमरे में चला गया। शुक्रवार सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो घरवालों ने दरवाजे पर दस्तक दी लेकिन कोई आहट नहीं मिली। स्वजनों ने खिड़की से भीतर झांकने पर फंदे से उसका शव लटकता देखा। करेली पुलिस ने कहा कि उमेश की पत्नी करीब एक वर्ष पूर्व किसी बात से नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। कई बार उमेश ने उससे घर आने को कहा, लेकिन वह यहां आने को तैयार नहीं थी। जिस कारण वह परेशान रहता था।