23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महोबा, इटावा और सुलतानपुर में हत्या, पढ़ें यह प्रमुख खबरें

पुरानी रंजिश हो या किसी बात पर विवाद, हर मुसीबत का हल लोगों की हत्या कर निकाला जा रहा है

2 min read
Google source verification
murder

महोबा, इटावा और सुलतानपुर में हत्या संग पढ़ें यह प्रमुख खबरें

लखनऊ. देशभर में क्राइम ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पुरानी रंजिश हो या किसी बात पर विवाद, हर मुसीबत का हल लोगों की हत्या कर निकाला जा रहा है। कहीं गला काट कर हत्या कर दी जा रही है, तो कहीं खेती की रखवाली करने वाले को ही मारकर कुएं में फेंक दिया जा रहा है।

खेती की रखवाली करने गए वृद्ध की कुएं में तैरते हुए मिला शव

महोबा. महोबा में 85 साल के वृद्ध घसीटा का शव कुंए के पानी में तैरता मिला। मृतक घसीटा के परिजनों के मुताबिक वे रात में खेत की रखवाली के लिए निकले थे। खेत की रखवाली के लिए वे रोज रात को वहीं पास में सोते थे और सुबह घर वापस आते थे। सुबह बहू ने कुएं में शव देखा, तो शोर मचाया, जिसे सुन परिजन व आसपास के लोग इकट्टठा हो गए। हत्या किसने की और क्यों की इस बात का पता किसी को नहीं है। मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इटावा में महिला की गला काट कर हत्या

इटावा. इटावा के लवेदी इलाके के लखनपुरा गांव में उमा देवी नाम की महिला की लाश उसके घर में मिली। महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गयी है। हत्या किसने की इसका पता नहीं लग पाया लेकिन पुलिस को महिला के घर से किसी पुरूष के कपड़े मिले। मृतक उमा देवी के पति अतर सिंह गुजरात में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। करीब एक साल से अपने गांव वापस नहीं आया है। इनके 5 बच्चे हैं, जो घटना के वक्त दूसरे कमरे में ही सो रहे थे। पुलिस ने कई लोगो को हिरासत मे ले लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही हे।

दिवाली शुरू होते ही लगातार पांच दिन तक बंद रहेंगे बैंक

लखनऊ. नवंबर शुरू होते ही त्योहारों की झड़ी लग जाती है। धनतेरस, दिवाली और फिर भाईदूज। लेकिन इस बार दिवाली शुरू होने के साथ-साथ लोगों को कैश किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 7 से 11 नवंबर तक बैंक बंद रहेंगे। 9 को भाीदूज है, ऐसे में उस दिन बैंक बंद रहेंगे और इसके बाद 10 नवंबर को शनिवार व 11 नवंबर को रविवार पड़ने से बैंक बंद रहेंगे। वहीं कई जिलों में छठ पूजा के दिन 13 नवंबर को भी बैंक बंद रहेंगे।

युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंकी बाइक

सुलतानपुर. सुलतानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में श्रीकांत (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस बात से गुस्साए ग्रामीणों ने हत्या करने वालों की बाइक फूंक दी। मृतक के भाई के मुताबिक श्रीकांत का अपनी पत्नी अर्चना से किसी बात पर विवद हो गया था, जिस वजह से अर्चना अपने मायके चली गई। बृहस्पतिवार सुबह अर्चन के मायके से उसके पिता गिरिराज अपने बेटे रजनीश व गोलू और रिश्तेदार अशोक के साथ श्रीकांत के घर पहुंचे और उसे पीटना शुरू कर दिया। इस बीच अर्चना के भाई रजनीश ने श्रीकांत पर गोली चला दी।