23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 से 10 नवम्बर के बीच इन 5 जातकों को मिलेगी कोई अच्छी खबर, मिलेगा खूब प्यार

5 से 10 नवम्बर के बीच इन 5 जातकों को मिलेगी कोई अच्छी खबर, मिलेगा खूब प्यार

3 min read
Google source verification
05 november rashifal

5 से 10 नवम्बर के बीच इन 5 जातकों को मिलेगी कोई अच्छी खबर, मिलेगा खूब प्यार

नरसिंहपुरः त्यौहारी सीज़न का दौर चल रहा है। इसके तहत सोमवार 05 नवंबर को धनतेरस पड़ने जा रही है, मंगलवार 06 नवंबर को छोटी दिवाली होगी और बुधवार 07 नवंबर को बड़ी दिवाली मनाई जाएगी। दीपावली का त्‍यौहार अपने साथ खुशियां लाता है, जिसे लोग पूरी पवित्रता और हर्षोल्लास से मनाते हैं। दीपावली के दिन हर हिंदू घर में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। वैसे तो दीपावली पर माता लक्ष्मी जिससे भी प्रसन्न हो जाएं उसका भाग्य खोल देती हैं, लेकिन इस बार पाच राशियां ऐसी हैं, जिनके जातकों का भाग्य माता लक्ष्मी ने खोल दिया है। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषों में शामिल पंडित श्यामनारायण व्यास ने ग्रहों की दशा का अनुमान लगाकर इस बार के दिवाली सीजन पर यानी 05 नवंबर से लेकर 10 नवंबर तक के दिन पांच राशियों के लिए बेहद खास बताए हैं। उन्होंने कहा कि, इस दिवाली सीजन में माता रानी चाहें तो अपने किसी भी भक्त पर कृपा दृष्टी बनाकर उसका उद्धार कर सकती हैं, लेकिन गृहों की चाल के अनुसार जिन पांच राशियों के संयोग बने हैं, उनका उद्घार होना तय है। इन्हें लोगों का प्यार और सहयोग मिलेगा। साथ ही, कोई शुभ सूचना भी इन्हें इन दिनों में मिल सकती है। जानिए उन भाग्यशाली राशियों के बारे में...।

-तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए ये दिवाली बहुत ही खास साबित होने वाली है खासतोर पर 5 से 10 नवम्बर के बीच के दिन इनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इन दिनों में मिलने वाले लाभ का फल इन्हें सालभर मिलता रहेगा। पिछले कुछ समय से यदि आप किसी कार्य को सफल बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं, लेकिन वो काम नहीं हो रहा है तो अब आपको अपनी मेहनत का फल बहुत जल्द मिलने वाला है। पारिवारिक, आर्थिक और व्यवसायिक सभी क्षेत्रों में सफलता आपके कदम चूमेगी।

-कर्क राशि

कर्क राशि के चौथे भाव में बनने वाला बुधादित्य योग कुछ शुभ संकेत देने वाले होंगे। बहुत समय से इस राशि के लोग नुकसान का सामना कर रहे हैं। इन्हें एक अच्छे वक्त का इंतजार भी है, तो यह जान लीजिए कि इस दिवाली से आपका यह इंतेज़ार खत्म होने जा रहा है। विशेष रूप से 05 से 10 तारीख के बीच का समय आपके लिए बहुत लाभकारी है।

-मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों के लिए इस बार बुधादित्य योग आठवें भाव में बन रहा है। ऐसा संयोग बनना इस राशि वाले जातकों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा होगा। सुख—समृद्धि के साथ धनवर्षा भी होगी। ऐसा भी हो सकता है कि जो पैसा लम्बे समय से कहीं अटका है या आपको कारोबार में घाटा हो रहा है वह पैसा बहुत जल्द मिल जाए। लेकिन सूर्य के इस भाव में होने से आपके भीतर क्रोध और अंहकार बढ़ेगा जो आपके लिए अहितकर साबित होगा। इसलिए संयम से काम लें और किसी चीज में जल्दबाजी ना करें। किसी ऐसे इंसान के जीवन में प्रवेश करने के भी प्रबल संकेत हैं, जो जीवन भर आपके साथ रहकर आपका ध्यान रखेगा।

-सिंह राशि

नवंबर का महीना सिंह राशि के लोगों के लिए बड़ा शुभ साबित होने जा रहा है। इस राशि वालों पर माता लक्ष्मी की अपार कृपा दृष्टि बनने जा रही है। धनलाभ होने के प्रबल संकेत हैं, बिजनेस में तेजी से सफलता मिलेगी। जो व्यक्ति नौकरी पेशा हैं उनको अपने कार्य क्षेत्र से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जो बेरोज़गार हैं और नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें पसंद का रोज़गार मिलने का प्रबल योग हैं।

-कुम्भ राशि

यह नवंबर इस राशि के जातकों के लिए बड़ी कृपा बरसाने वाला है। माता रानी की असीम कृपा इनपर बनने जा रही है। कुंभ राशि के लोगों के लिए अपार खुशियों के संकेत हैं। माता रानी कीविशेष कृपा दृष्टि से इनके वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ेगी और इनका रिश्ता और भी अधिक गहरा होगा। आप आने वाले समय में किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। जो व्यक्ति नौकरी पेशा हैं, उनके कार्य क्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा।