2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Top News : आज शाम को हो सकता है योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, छह से सात मंत्री लेंगे शपथ, बुलाई गई हाईलेवल बैठक

UP Top News- उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक पर

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Sep 26, 2021

UP Top News UP Today News UP Breaking News

लखनऊ : आज शाम को हो सकता है योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, छह से सात मंत्री लेंगे शपथ, दोपहर को बुलाई गई हाईलेवल बैठक, राज्यपाल भी पहुंचीं राजभवन
- अगले महीने यूपी विधान परिषद में चार नए सदस्यों को मनोनीत करेगी भाजपा, जातीय समीकरण दुरुस्त करने पर फोकस, उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य व जितिन प्रसाद का नाम सबसे ऊपर

प्रतापगढ़ : भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता की पिटाई मामले पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्र समेत 77 लोगों पर एफआईआर, लालगंज सीओ निलंबित
- आज सांसद से मिलेंगे सीएम योगी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज : महंत नरेंद्र गिरि मौत मामला, सीबीआई एक टीम नैनी जेल में बंद आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी से अलग-अलग करेगी पूछताछ, महंत का शव उतारने वाले तीन शिष्यों के भी लिए जा सकते हैं बयान, एक टीम क्राइम सीन का रिक्रिएशन भी कराएगी

लखनऊ : लखनऊ में बीजेपी का किसान सम्मेलन आज, गन्ना मूल्य बढोत्तरी सहित किसानों को कई तोहफे दे सकते हैं सीएम योगी

देवरिया : गरीब कल्याण दिवस मेले के उद्घाटन पोस्टर में नहीं थी ब्लॉक प्रमुख पत्नी की फोटो, पशुधन एवं मत्स्य राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद के बेटे ने बीडीओ को पीट दिया, पुलिस से शिकायत

लखनऊ : ऊर्जा निगमों के इंजीनियरों से लेकर बाबू तक को अब अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देना होगा, 30 सितंबर तक डिटेल नहीं देने पर रुकेगी प्रोन्नति, लटकेगा वेतन

Story Loader