18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Top News: रायबरेली बनेगा सियायी जंग का अखाड़ा, शनिवार को अमित शाह, प्रियंका गांधी और ओवैसी का दौरा

एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज

less than 1 minute read
Google source verification
UP Top News Uttar Pradesh

UP Top News Uttar Pradesh

- रायबरेली बनेगा सियायी जंग का अखाड़ा. शनिवार को अमित शाह, प्रियंका और ओवैसी का दौरा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का शनिवार को बांदा और लखनऊ का भी दौरा.

- अयोध्या में एसपी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के बाद फायरिंग, गोसाईंगंज से एसपी प्रत्याशी अभय सिंह और बीजेपी प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थक विकास सिंह के बीच विवाद और मारपीट.

यह भी पढ़ें: UP Top News: तीसरे चरण के लिए आज थम जाएगा प्रचार, 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को चुनाव

- तीसरे चरण का प्रचार थमा, 59 सीटों पर कल डाले जाएंगे वोट. तीसरे चरण में 15553 मतदान केंद्र और 25741 मतदेय स्थल. सबसे अधिक 15-15 प्रत्याशी एटा, ललितपुर और महोबा सीट पर.

- यूपी में चौथे चरण के लिए प्रचार करेंगे पीएम मोदी. पीएम मोदी की 20 फरवरी को हरदोई में जनसभा प्रस्तावित.

यह भी पढ़ें: UP Top News: आज माघी पूर्णिमा का पांचवा स्नान, इसी के साथ खत्म हो जाएगा एक माह का कल्पवास

- मायावती के लिए बसपा के गढ़ को बचाने की चुनौती. आज करेंगी अंबेडकरनगर दौरा. सपा के दिग्गज नेता लालजी वर्मा और रामअचल राजभर के बिना पहली बार चुनावी मैदान में उतरेगी बसपा.

- पीलीभीत और सीतापुर में योगी-अखिलेश. पीलीभीत में शनिवार को विरोधियों पर निशाना साधेंगे सीएम योगी तो वहीं अखिलेश यादव पीलीभीत विधानसभा में जनसभा करेंगे.

यह भी पढ़ें: UP Top News आज हाथरस में ताकत झोंकेंगे अखिलेश और स्वतंत्र देव सिंह, सोमवार को आएंगे सीएम योगी

- महाशिवरात्रि पर काशीपुराधिपति के दरबार में भक्तों को मिलेगा झांकी दर्शन. गर्भगृह में दर्शन करने के लिए सभी प्रवेश द्वारों से प्रवेश निकास की भी व्यवस्था.