
फिरोजाबाद : देश का सर्वाधिक प्रदूषित शहर बना फिरोजाबाद, 500 करीब एयर क्वालिटी इंडेक्स, आगरा-मथुरा में भी गहराया सांसों का संकट, अस्पतालों में बढ़ने लगे सांस और दमा के मरीज
- सांस रोगी घर से बाहर न निकलें, आगरा में एडवाइजरी जारी
मेरठ : सीएम योगी के दौरे से पहले मेरठ सिटी स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, स्टेशन मास्टर को डाक से भेजा धमकी भरा पत्र, स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा, कल मेरठ जाएंगे मुख्यमंत्री
- आज कानपुर मेट्रो के ट्रायल रन का सीएम योगी ने किया उद्घाटन, कहा- चार से छह सप्ताह में मिलेगी मेट्रो की सुविधा
बदायूं : उत्तर प्रदेश में एक और जिले का बदलेगा नाम, सीएम योगी ने बदायूं के लिए वेदामऊ का दिया सुझाव, भाजपा नेता ने कहा- उम्मीद है चुनाव से पहले नाम बदलने की प्रक्रिया होगी पूरी
कानपुर : कानपुर में कम नहीं हो रहे जीका वायरस के मामले, 16 नये मरीज मिले, कुल संख्या पहुंची 105, आज सीएम योगी स्वास्थ्य विभाग के अफसरों संग करेंगे बैठक
फर्रुखाबाद : फतेहगढ़ जिला जेल से मिली अवैध बंदूक, गोला बारूद, महानिदेशक (कारागार) आनंद कुमार बोले- जांच रिपोर्ट मिलने के बाद होगी कार्रवाई
लखनऊ : यूपी चुनाव से पहले दो और शहरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली होगी लागू, आगरा, मेरठ, प्रयागराज और गाजियाबाद के नामों पर हो रहा मंथन
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 2025 तक हर घर पर लगेगा बिजली का प्रीपेड मीटर, 4 जी तकनीक वाले मीटरों को पॉवर कॉरपोरेशन ने दी हरी झंडी, 28 लाख उपभोक्ताओं से होने जा रही शुरुआत
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 15 नवंबर से खुलेंगे वन्यजीव पार्क
Updated on:
10 Nov 2021 12:52 pm
Published on:
10 Nov 2021 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
