लखनऊ

मुलायम सिंह को पद्म विभूषण पर योगी के मंत्री का बयान, बीजेपी ने कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले का भी किया सम्मान

मीडिया से बातचीत के दौरान जयवीर सिंह ने डिंपल यादव की मुलायम सिंह को भारत रत्न देने की मांग का मजाक उड़ाया। उन्होंने ‘रामचरितमानस’ कंट्रोवर्सी पर अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल भी उठाया।

less than 1 minute read
Jan 27, 2023

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि मुलायम सिंह को पद्म पुरस्कार देकर भाजपा सरकार ने बड़ा दिल दिखाया है। उन्होंने कहा कि अगर सपा की सरकार होती तो कभी भी भाजपा के किसी नेता को सम्मानित करने का नहीं सोचती। मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण देना दिखाता है कि भाजपा कितने निष्पक्ष तरीके से काम करती है।

मुलायम सिंह ने कारसेवकों पर गोली चलावाई थी- जयवीर सिंह
जयवीर सिंह ने इटावा में कहा, "हमारी सरकार ने मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण दिया। हमें पता है कि उन्होंने अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश दिया था। फिर भी हमने उनको सम्मानित किया है। ये दिखाता है कि हमारे नेताओं का दिल बड़ा और क्षमाशील स्वभाव का है।"

उन्होंने अपनी बात में आगे कहा, "जब कल्याण सिंह की मृत्यु हुई तो अखिलेश यादव उनको श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर नहीं गए। जब मुलायम सिंह का निधन हुआ, तो कल्याण सिंह के बेटे राजवीर उन्हें श्रद्धांजलि देने गए। ये दोनों दलों के नेताओं के बीच का फर्क है।"

जयवीर सिंह ने डिंपल यादव की मांग का उड़ाया उपहास
मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू और सांसद डिंपल यादव ने उनके लिए भारत रत्न की मांग की है। डिंपल की मांग पर मंत्री जयवीर सिंह ने तंजिया लहजे में कहा, "जब वह प्रधानमंत्री बनेंगी, तो वह ऐसा कर सकती हैं। हमारी शुभकामनाएं उनके लिए हैं।"

जयवीर सिंह ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर बयान को उनकी छोटी सोच का नमूना बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस पर अखिलेश यादव को अपना स्टैंड साफ करना चाहिए।

Published on:
27 Jan 2023 12:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर