18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी उपचुनावः 49 प्रत्याशियों से ज्यादा NOTA को मिले वोट, देखें सातों सीटों का हाल

बड़ी संख्या में मतदाताओं ने नोटा (None of the above) को भी वोट दिया है। 88 प्रत्याशियों में से 49 को मिले वोट नोटा (NOTA) से भी कम है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Nov 10, 2020

NOTA

NOTA

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

लखनऊ. यूपी उपचुनाव (UP upchunav) के नतीजे आ गए हैं। भाजपा (BJP) को साफ तौर पर जश्न मनाने का मौका मिल गया है। सात में छह सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज की है, तो एक सीट पर सपा (Samajwadi Party) ने जीत का परचम लहराया है। जारी आंकड़ों में एक चौकाने वाला तथ्य भी सामने आया है। वह यह कि बड़ी संख्या में मतदाताओं ने नोटा (None of the above) को भी वोट दिया है। 88 प्रत्याशियों में से 49 को मिले वोट नोटा (NOTA) से भी कम है। इनमें सबसे ज्यादा घाटमपुर में 1494, बागंरमऊ में 1431 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है।

ये भी पढ़ें- उपचुनावः भाजपा की जीत से गदगद सीएम योगी ने आगामी चुनाव को लेकर कही यह बात

जाहिर तौर पर ईवीएम (EVM) में शामिल किए गए इस विकल्प का भरपूर इस्तेमाल करते हुए मतदाताओं ने प्रत्याशियों व राजनीतिक दलों के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया है। निम्न देखें किस सीट पर कितने प्रत्याशियों से ज्यादा नोटा को मिले वोट-

- उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर पांच प्रत्याशियों से ज्यादा नोटा को 1431 वोट मिले।
- बुलंदशहर सदर सीट पर दस प्रत्याशियों से ज्यादा नोटा को 861 वोट प्राप्त हुए।
- देवरिया सीट पर नौ प्रत्याशियों से ज्यादा लोगों ने नोटा को वोट देना पसंद किया। 1418 लोग ने नोटा का बटन दबाया।

ये भी पढ़ें- यूपी उपचुनावः सपा ने तीन सीटों पर दी भाजपा को कड़ी टक्कर, एक में दी मात, यहां भाजपा तीसरे पायदान पर

- कानपुर की घाटमपुर सीट में दो प्रत्याशियों से ज्यादा नोटा को 1494 मत मिले।
- जौनपुर की मल्हानी सीट पर नौ प्रत्याशियों से ज्यादा नोटा को 977 वोट मिले।

- अमरोहा की नौगावां सादात सीट पर भी नौ प्रत्याशियों से ज्यादा नोटा को 532 वोट मिले।

- फिरोजाबाद की टुंडला में नोटा को 1316 मत मिले। यहां के पांच प्रत्याशियों को इससे भी कम वोट मिले।