21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP upchunav result: 11 सीटों पर आए हैरान करने वाले नतीजे, 44 प्रत्याशियों ने दी कांटे की टक्कर, भाजपा के बाद सपा रही सबसे आगे

- सपा चार, भाजपा तीन, तो कांग्रेस दो सीटों पर रही दूसरे स्थान पर - दो सीटों पर बड़े अंतर से, तो दो सीटों पर बेहद कम अंतर से हार-जीत हुई तय

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Oct 24, 2019

UP upchunav result

UP upchunav result

लखनऊ. यूपी उपचुनाव के नतीजे आने के बाद समाजवादी पार्टी काफी खुश हैं। पार्टी ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है। जिनमें से एक सीट जलालपुर पर बसपा प्रत्याशी से बेहद रोचक मुकाबला देखने को मिला। अखिलेश संतुष्ट हैं और हो भी क्यों न। आखिर आम चुनाव के बाद सपा का साथ छोड़ने वाली मायावती की पार्टी बसपा का इस उपचुनाव में सूपड़ा साफ हो गया। वहीं भाजपा के कब्जे वाली एक सीट पर भी सपा के खाते में आ गई है। वहीं भाजपा ने गठबंधन वाली पार्टी अपना दल के साथ 8 सीटों पर जीत हासिल की है। उपचुनाव में मुख्य रूप से भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा, जिनके 40 से ज्यादा प्रत्याशियों के बीच टक्कर देखने को मिली।

ये भी पढ़ें- चुनाव नतीजों के बाद प्रियंका गांधी का फूंटा गुस्सा, की बड़ी घोषणा, सपा ने दिया साथ, इस सीट पर हुआ बड़ा खेल

दो सीटों पर बड़े अंतर से, तो दो सीटों पर बेहद कम अंतर से हार-जीत हुई तय-

लखनऊ की कैंट व बहराइच की बलहा सीट पर प्रत्याशियों की जीत का अंतर बेहद बड़ा रहा। भाजपा उम्मीदवार सरोज सोनकर ने बलहा सीट पर 40,858 मतों से सपा कैंडीडेट को हरा दिया। वहीं भाजपा प्रत्याशी सुरेश तिवारी ने 35,428 मतों के बड़े अंतर से सपा प्रत्याशी मेजर आशीष चतुर्वेदी को कैंट सीट पर मात दी। इसी के साथ ही अंबेडकरनगर की जलालपुर में सबसे करीबी मुकाबला देखने को मिला। यहां केवल 790 मतों से बसपा प्रत्याशी छाया वर्मा पीछे रह गईं। उन्हें सपा के सुभाष राय ने हरा दिया। वहीं मऊ की घोसी सीट पर भाजपा के विजय कुमार राजभर ने 1773 के मामूली अंतर से निर्दलीय उम्मीदवार सुधाकर सिंह को हरा दिया।

ये भी पढ़ें- यूपी उपचुनाव: बेहद रोचक मुकाबले में जीता सपा का यह प्रत्याशी, भाजपा-बसपा के छुड़ा दिए छक्के, जीत के जश्न में डूबे सपाई

सपा चार, भाजपा तीन, तो कांग्रेस दो सीटों पर रही दूसरे स्थान पर-

समाजवादी पार्टी लखनऊ की कैंट, चित्रकूट की मानिकपुर, बहराइच की बलहा, प्रतापगढ़ सीट पर मतों के हिसाब से दूसरे स्थान पर रही। वहीं कांग्रेस सहारनपुर की गंगोह, कानपुर की गोविंद नगर सीट पर दूसरे पायदान पर रही। 8 सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा रामपुर और बाराबंकी की जैदपुर पर दूसरे पायदान पर रही।

निम्म देखें हर सीट पर पार्टी व उनके प्रत्याशियों का क्या हाल रहा। किसे मिले कितने वोट-

1. लखनऊ की कैंट-

भाजपा - सुरेश तिवारी- 56684

सपा- मेजर आशीष चतुर्वेदी- 21256

कांग्रेस - दिलप्रीत- 19445

बसपा- अरूण द्विवेदी-10709

2. कानपुर की गोविंद नगर-

भाजपा- सुरेश मैथानी- 60215

कांग्रेस - करिश्मा ठाकुर- 38991

सपा- सम्राट विका-11912

बसपा- देवी प्रसाद तिवारी- 5430

3. चित्रकूट की मानिकपुर-

भाजपा - आनंद शुक्ला - 66310

सपा- निर्भय सिंह पटेल- 53470

बसपा- राजनारायण - 38296

कांग्रेस - रंजना बरत लाल पांडेय - 8233

4. अलीगढ़ की इगलास-

भाजपा- राजकुमार सहयोगी - 75673

बसपा- अभय कुमार- 49736

कांग्रेस- उमेश कुमार - 10795

सपा- पुष्पेंद्र सिंह - 1087

5. बहराइच की बलहा -

भाजपा- सरोज सोनकर - 72721

सपा - किरण भारती- 31863

बसपा- रमेश चंद्र- 26672

कांग्रेस- मन्नु देवी- 1079

6. सहारनपुर की गंगोह सीट-

भाजपा- किरत सिंह- 68300

कांग्रेस- नोमान मसूद - 62881

सपा- इंदर सेन- 57374

बसपा- मों इरशाद - 32276

7. प्रतापगढ़-

अपना दल- राजकुमार पाल - 52949

सपा- बृजेश वर्मा- 23228

कांग्रेस- नीरज त्रिपाठी - 19715

बसपा- रनजीत सिंह पटेल- 19000

AIMIM- इसरार अहमद- 20269

8. मऊ की घोसी -

भाजपा- विजय कुमार राजभर- 68371

निर्दलीय- सुधाकर सिंह- 66598

बसपा- अब्दुल कय्यूम- 50775

कांग्रेस- राजमंगल यादव- 11624

सुभासपा- नेबूलाल- 11485

9. रामपुर -

सपा- तंजीम फातिमा - 79043

भाजपा - भरत भूषण- 71327

कांग्रेस - अरशद अली खान- 4182

बसपा- जुबैर मसूद खान- 3441

10. बाराबंकी की जैदपुर-

सपा- गौरव कुमार रावत - 78172

भाजपा - अमब्रीश - 74007

कांग्रेस - तनुज पुनिया - 43983

बसपा - अखिलेश कुमार अम्बेडकर- 18202

11. अंबेडकर नगर की जलालपुर-

सपा- सुभाष राय - 72284

बसपा- छाया वर्मा - 71371

भाजपा - राजेश वर्मा- 63167

कांग्रेस - सुनील मिश्रा - 2515