लखनऊ

UP Vidhan Sabha 2023: 20 मिनट तक समझाते रहे अध्यक्ष, नहीं माने शिवपाल

UP Vidhan Sabha session 2023: शिवपाल यादव की अगुवाई में सपा और आरएलडी के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। शिवपाल के साथ सभी विधायक वेल में ही धरने पर बैठ गए।

less than 1 minute read
Feb 23, 2023

उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा और आरएलडी विधायकों ने शिवपाल यादव की अगुवाई में हंगामा किया। वे जातीय जनगणना की मांग कर रहे थे। सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते रहे। वे विधानसभा की कार्यवाही को आगे नहीं बढ़ने दे रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन विधायक नहीं माने। इसके बाद करीब 11:35 बजे विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दी। अब कार्रवाई फिर शुरू हुई है।

20 मिनट तक समझाते रहे विधानसभा अध्यक्ष
राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा शुरू हुई थी। सीएम और वित्त मंत्री सदन में पहुंचे। इसके बाद शिवपाल यादव की अगुवाई में सपा और आरएलडी के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। शिवपाल के साथ सभी विधायक वेल में ही धरने पर बैठ गए। करीब 20 मिनट के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही को रोक दिया।


विधानसभा में बुधवार को लगभग 7 लाख करोड़ रुपए का बजट के पेश किया। जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को धन्यवाद और शुभकामनाएं देते हुए बजट की तारीफ की। बजट पर हमला करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे दिशा विहीन बताया। सपा प्रमुख ने कहा कि बजट से किसान और नौजवान निराश हुए हैं।

बजट सत्र कीअब तक की कार्यवाही
20 फरवरी को संयुक्त सत्र को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संबोधित किया था।
21 फरवरी को शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी।
22 फरवरी को यूपी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 6 लाख 90 हजार करोड़ का बजट पेश किया।

Published on:
23 Feb 2023 02:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर