लखनऊ

सीएम योगी ने देखा सदन में नारी शक्ति का अद्भुत नजारा, हुए गदगद

UP vidhansabha monsoon session fourth day मानसून सत्र के चौथे दिन विधानसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। कहाकि, हमें बेहद प्रसन्नता है कि सदन में आज सभी लोग नारी शक्ति को देख रहे हैं। सभी महिला जन प्रतिनिधियों को मेरी बधाई।  

2 min read
Sep 22, 2022

उत्तर प्रदेश विधानमंडल मानसून सत्र का चौथा दिन कुछ खास था। गुरुवार का दिन उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद में सिर्फ महिलाओं के नाम रहा। गुरुवार के दिन सदन में सिर्फ महिला सदस्यों ने ही सवाल पूछे और सदन की कार्रवाई में खास भूमिका निभाई। सदन में गुरुवार को 53 महिला विधायकों को अपनी बात रखने का मौका दिया गया है। 22 सितम्बर का दिन महिला सदस्यों को समर्पित किया गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ सदन में नारी शक्ति का अद्भुत नजारा देख कर गदगद हुए। मानसून सत्र के चौथे दिन विधानसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। कहाकि, हमें बेहद प्रसन्नता है कि सदन में आज सभी लोग नारी शक्ति को देख रहे हैं। सभी महिला जन प्रतिनिधियों को मेरी बधाई। सभी सदस्यों को उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक दिन की बधाई। आज का दिन बहुत ही विशेष है। आज सदन का दिन महिलाओं के नाम है।

काफी पहले ही हो जाना चाहिए था यह काम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, मां के समान किसी के पास भी कोई छाया सहारा नहीं है। मां के प्रति यह भाव हर नागरिक में होना चाहिए। प्रदेश के सदन में नारी सम्मान का यह काम काफी पहले ही हो जाना चाहिए था। आज तो सदन में नारी शक्ति अद्भुत नजारा देखने का हमको भी मौका मिला है।

झांसी की रानी पर पूरा यूपी करता है गर्व

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, भारत में महिला-पुरुष दोनों को समान अधिकार है। हम सभी को पता है कि मातृ शक्ति से सब कुछ संभव है। देश की आजादी के बाद महिलाओं के हक में काम हुए। झांसी की रानी पर पूरा उत्तर प्रदेश गर्व करता है।

यूपी में मातृशक्ति पर कई कार्यक्रम

सीएम योगी ने कहा कि, राज्य सरकार भी मातृशक्ति पर कई कार्यक्रम चला रही है। हमारी सरकार ने भी महिला सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार भी महिला के प्रति होने वाले अपराध को लेकर बेहद ही गंभीर है। इसके साथ ही सर्व शिक्षा अभियान में भी बालिकाओं को अधिक संख्या में स्कूल भेजने पर जोर दिया जा रहा है।

150 महिलाओं को दिया गया न्यौता

यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के चौथे दिन को खास बनाने के लिए 150 महिलाओं को विधान भवन में आमंत्रित किया गया । इन महिला विधायकों को सुनने के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश माहाना ने केजीएमयू से महिला डाक्टर, एकेटीयू से महिला शिक्षक तथा प्रदेश के विधि विश्वविद्यालयों से कानून की पढ़ाई करने वाली महिलाओं को सदन में आमंत्रित किया है। इन सभी महिलाओं को विधानसभा मंडप की दर्शक दीर्घा में बैठाया गया है।

Published on:
22 Sept 2022 02:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर