यूपी विधानमंडल मानसून सत्र के आज दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, सरकार कहती है कि स्टाफ नहीं है तो भर्ती करें। पीएचसी, सीएचसी, जिला अस्पताल में डॉक्टरों को उपलबध करवाएं। सरकार एक तरफ तो मुफ्त इलाज का वादा करती है। दूसरी तरफ सभी तरह की जांच प्राइवेट हाथों में दे रही है। एमआरआई और सिटी स्कैन हर चीज का पैसा लिया जा रहा है। योगी सरकार पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, कहा जाता है कि दिल्ली वाले मदद नहीं करते हैं। दिल्ली वालों को समझाना चाहिए कि दिल्ली की सरकार यूपी से बनती है।