अखिलेश यादव के पैदल मार्च पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, किसी भी दल को, व्यक्ति को, लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने में कहीं कोई बुराई नहीं है। नियमानुसार अगर उन्होंने कोई परमीशन मांगी होगी तो पुलिस उन्हें सही मार्ग देगी और परमीशन भी देगी। लेकिन ये जिम्मेदार संगठनों, दलों का नैतिक दायित्व बनता है कि अपने किसी भी आंदोलन, प्रदर्शन के लिए उन्हें अनुमति मांगनी चाहिए और बिना लोक व्यवस्था को भंग किए उस कार्यक्रम को निर्विघ्न संपन्न कराने का दायित्व प्रशासन का है। सीएम योगी ने कहाकि, अगर परमीशन मांगी होगी तो प्रशासन उन्हें सुगम मार्ग जरूर उपलब्ध कराएगा।