2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ में भारी बारिश चेतावनी, अगले 24 घण्टों में गिर सकता है मूसलाधार पानी

मौसम विभाग ने लखनऊ समेत पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Aug 01, 2018

lucknow

लखनऊ में भारी बारिश चेतावनी, अगले 24 घण्टों में गिर सकता है मूसलाधार पानी

लखनऊ. मौसम विभाग ने लखनऊ समेत पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। मानसूनी हवाएं पूरे प्रदेश में सक्रिय हैं। इनमें पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरफ दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। ऐसे में बुधवार दोपहर तक कई स्थानों पर तेज और भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी के अलावा आसपास के जिलों में तेज बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश बरेली में 53 मिलीमीटर दर्ज की गई है। इसके अलावा सुल्तानपुर में 33.5 और लखनऊ में 15.8 मिलीमीटर दर्ज की गई है। केंद्रीय मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

तापमान में आई गिरावट
उपग्रह से प्रप्त चित्र में प्रदेश के पूर्व और पश्चिम के अधिकार क्षेत्र में घने बादलों का घेरा साफ नजर आ रहा है। राजस्थानी में लगातार तीसरे दिन बारिश होती रही। सोमवार की रात शुरु हुई बारिश मंगलवार को दिन के 1:00 से 1:30 बजे तक जारी रही। जिसकी कारण तापमान 6 डिग्री नीचे लुढ़क गया और अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 23.8 रहा जो कि सामान्य से 1 डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को भी बारिश जारी रहेगी। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 23 डिग्री रह सकता है।

स्कूूल रहेंगे बंद
राजधानी में जारी भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए डीएम ने मंगलवार को स्कूलों में छुट्टी कर दी है। 12वीं तक के स्कूल मंगलवार को बंद रहेंगे। डीएम कौशल राज शर्मा ने अपने आदेश में कहा है कि मौसम विभाग ने मंगलवार को भी भारी बारिश की संभावना जताई है। यह निर्णय सोमवार को बारिश के कारण स्कूली बच्चों को हुई दिक्कत को देखते हुए लिया गया है। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह निर्णय यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड समेत सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

शहर में कई जगह हुआ जलभराव
भारी बारिश के कारण लखनऊ की मुख्य सड़कों पर एक-डेढ़ फ़ीट तक पानी भर गया है। सप्रु मार्ग, अशोक मार्ग, ला-प्लास और गोमती नगर में पानी जम गया है। घरों में पानी घुसने लगा है। वहीं कई इलाकों जैसे इंदिरानगर, इस्माइलगंज, डालीगंज, गोमतीनगर, जानकीपुरम, आलमबाग, राजाजीपुरम, पानी गांव पुराने लखनऊ में जलभराव हो गया है।

Story Loader