आपको बता दें कि प्रदेश में मानसून एक्टिव होने के बाद प्रकई जिलों में बढ़िया बारिश का अनुमान है। मध्य और पूर्वी यूपी में जल्द ही राहत मिल सकेगी। वाराणसी-प्रयागराज समेत 25 जिलों में रविवार से मध्यम से भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। अगले 48 घंटों में प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, बावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं एवं आसपास इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है।