उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से विचार विमर्श के बाद इन नामों की घोषणा की गई। इस बीच कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के नामों की भी घोषणा हो चुकी है। इन दलों के प्रत्साशी आज अपने नामांकन पत्र भर रहे हैं। ऐसे में भाजपा के लिए ये आवश्यक हो गया था कि वे आज ही अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित करें। क्योंकि कल यानी मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है। वैसे भी भाजपा ऐन वक्त पर अपने प्रत्याशियों का नाम घोषित करने को लेकर कई बार गच्चे खा चुकी है।