लखनऊ. हाईकोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सपा सरकार में हुईं 34716 सिपाही की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इनमें 23,200 पुरुष अभ्यर्थियों, 5800 महिला अभ्यर्थियों और 5716 पीएसी अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। गौरतलब है कि वर्ष 2015 में 34716 पदों के लिये 20 लाख 70 हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। इस पुलिस पुलिस भर्ती प्रक्रिया को सही ठहराते हुए हाईकोर्ट ने रिजल्ट जारी करने के आदेश दिये थे।