3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPPCL: कास्ट डाटा बुक में नो चेंज, यूपी में 30 प्रतिशत तक मंहगा हो सकता है बिजली कनेक्शन

UPPCL Electricity Rates: पावर कॉर्पोरेशन ने चौथी बार कॉस्ट डाटा बुक में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसा हुआ तो तो छोटे व बड़े उद्योगों की सिक्योरिटी राशि में 50 से 100 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Prateek Pandey

Oct 14, 2023

electricitytwo.jpg

सितंबर में पावर कॉर्पोरेशन ने विद्युत वितरण निगमों की तरफ से नियामक आयोग में प्रपोजल भेजा था। अगर पावर कॉर्पोरेशन के प्रस्ताव को विद्युत नियामक आयोग ने ग्रीन सिग्नल दिया तो बिजली कनेक्शन के नई दरों में 30 से 35 फीसदी वृद्धि हो जाएगी।
11 अक्टूबर को कॉस्ट डाटा बुक दाखिल किया गया था जबकि उसमे कोई बदलाव नहीं किया गया है। अगर सब कुछ यथावत रहा तो उद्योगों के लिए नए कनेक्शन के रेट में 100 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हो सकती है।


उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि हर स्तर पर बिजली दरें, कनेक्शन सामग्री के रेट्स बढ़ाने का विरोध करेंगे। जल्द ही जब आयोग रिव्यू पैनल सब कमेटी की बैठक बुलाएगा तो उसमें बढ़े रेट्स का विरोध किया जाएगा।


नए संयोजन में सिक्योरिटी में सर्वाधिक प्रस्तावित दरें
स्मॉल एंड मीडियम पावर 1,350 रुपये प्रति किलोवाट- अब बढ़कर 3000 रुपये प्रति किलोवाट- 122 प्रतिशत
नॉन इंडस्ट्रियल लोड 4,500 रुपये प्रति केवीए- अब बढ़कर 6000 रुपये प्रति केवीए- 33 प्रतिशत
लार्ज एंड हैवी 2,200 रुपये प्रति किलोवाट- अब बढ़कर 5,000 रुपये प्रति किलोवाट- 127 प्रतिशत
चार्जिंग सबस्टेशन 400 रुपये प्रति किलोवाटए- अब बढ़कर 3,000 रुपये प्रति किलोवाट- 650 प्रतिशत

Story Loader