
लखनऊ के रहीमाबाद में रहने वाले आशीष कुमार ने एक सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर लिया। उसने अपने सुसाइड नोट में तीन पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। स्टूडेंट की आत्महत्या करने के बाद डीजीपी ने इस मामले में सख्ती दिखाई। जिसके बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। UPSC स्टूडेंट ने रविवार को आत्महत्या की थी।
सुसाइड नोट में लिखा मौत का कारण
आशीष कुमार के आत्महत्या करने के बाद उसकी मां ने कहा कि वह पढ़ने में बहुत होनहार था। पुलिस उसे परेशान करती थी। इस वह पढ़ाई भी नहीं कर पा रहा था। जिसकी वजह से उसने रविवार को अपने आप को कमरे में बंद करके फांसी लगा लिया। किसी तरह लोगों ने दरवाजा खोला और देखा तो स्टूडेंट की लाश फंदे पर लटकी मिली। जिसके बाद स्टूडेंट की मां ने रहीमाबाद थाने में सब इंस्पेक्टर राजमणि पाल और ललन पाल सहित कांस्टेबल मोहित शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. उन्होंने नंदू विश्वकर्मा और श्यामलाल के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया।
Updated on:
12 Jun 2023 05:18 pm
Published on:
12 Jun 2023 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
