11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSRTC NEWS : वॉल्वो बस के किराये में 300 रुपए की बंपर छूट, लखनऊ से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी!

Uttar Pradesh State Road Transport Corporation एडवांस बुकिंग पर देगा 15 प्रतिशत की छूट।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Sep 19, 2017

UPSRTC

लखनऊ. अब UPSRTC की बसों से यात्रा करना और भी हुआ आसान। अब आप किसी भी त्यौहार पर पहले की अपेक्षा कम पैसे में Uttar Pradesh State Road Transport Corporation की बस से यात्रा कर घर पहुंच जाएंगे। बस इसके लिए आपको एडवांस टिकट बुकिंग करनी होगी, जिसमें आपको 15 फीसदी की छूट मिलेगी। आप 15 दिन पहने लग्ज़री बसों में टिकट काउंटर पर जाकर या ऑनलाइन बुकिंग कर कम पैसे में अपनी टिकट बुक करा सकते हैं।


परिवहन निगम (UP Transport corporation) की बसों में ऑनलाइन या टिकट बुकिंग काउंटर से 15 दिन पहले एडवांस में सीट बुक कराने पर 15 फीसदी की छूट मिलेगी। इस छूट का सबसे ज्यादा लाभ लखनऊ से दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगा। इसके अंतर्गत जो भी यात्री वोल्वो व स्कैनिया से यात्रा करते हैं उन्हें तो लगभग तीन सौ रुपए तक किराये में छूट मिल सकती हैं।

यह जानकारी चारबाग बस अड्डे के प्रबंधक वीएन तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ से दिल्ली 287, लखनऊ से गोरखपुर 151 व लखनऊ से इलाहाबाद के बीच 150 रुपए तक किराये में छूट मिलेगी। इन मार्गों पर स्कैनिया व वोल्वो बसों में सबसे ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं। इन यात्रियों की मांग पर किराये में छूट के साथ आकड़ा पेश किया गया है। चारबाग बस अड्डे से स्कैनिया बस पकड़कर अगर आप दिल्ली जाते है तो 1572 रुपये किराया देना पड़ता है। 15 दिन पहले एडवांस सीटों की बुकिंग कराने पर छूट के साथ 1285 रुपये किराया देना पड़ेगा। ऐसे में हर यात्री को किराये में 287 रुपए छूट का फायदा मिलेगा। हर दो किलोमीटर पर एक रुपए की बचत यात्री की तारीख से पंद्रह दिन पहले एडवांस में सीट बुक कराने पर छूट मिलेगी। यात्रियों को मिलने वाले छूट के ऑफर में हर दो किलोमीटर के सफर पर एक रुपए की किराये में बचत होगी। ऑनलाइन सीट बुकिंग कराने वाले यात्रियों को छूट का फायदा तत्काल प्रभाव से मिलेगा।