11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी का बड़ा फैसला, 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं का बसों में मुफ्त सफर

सात सितंबर को हुई निगम के निदेशक मंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को सशर्त मंजूरी दे दी है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Sep 11, 2017

bus

लखनऊ. प्रदेश की योगी सरकार ने 60 साल के ऊपर की लगभग 74 लाख बुजुर्ग महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। योगी सरकार के मुताबिक अब उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में स्वतंत्रता सेनानी, पुरस्कृत शिक्षक व लोकतंत्र रक्षक सेनानी की तरह बुजुर्ग महिलाएं जिनकी उम्र 60 साल से ऊपर है वे बस पर निशुल्क सफर कर सकेंगी।

सात सितंबर को हुई निगम के निदेशक मंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को सशर्त मंजूरी दे दी है। बता दें कि बुजुर्ग महिलाओं के यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव राकेश श्रीवास्तव ने 26 जुलाई को मुख्य सचिव राजीव कुमार को पत्र भेजा था। इसके बाद मुख्य सचिव के आदेश पर परिवहन निगम ने इस आशय का प्रस्ताव तैयार करके सात सितंबर को निदेशक मंडल की बैठक में रखा। बैठक में इस प्रस्ताव को सशर्त मंजूरी मिल गई है।

अभी फ़िलहाल बुजुर्ग महिलाओं को यह सुविधा परिवहन निगम की करीब नौ हजार साधारण सेवा की बसों में निशुल्क सफर की सुविधा दी जाएगी। अगर महिला एवं बाल विकास विभाग इन्हें एसी, वॉल्वो, स्कैनिया, शताब्दी व जनरथ में सफर की अनुमति देता है तो उन बसों में भी सुविधा मिलेगी।

महिलाओं को बनवाना होगा परिचय पत्र

बस में मुफ्त सफर करने के लिए बुजुर्ग महिलाओं को अपना परिचय पत्र बनवाना होगा। इसके लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के नेतृत्व में डिपो पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें उम्र एवं पता का साक्ष्य और फोटो लेकर परिचय पत्र बनाया जाएगा। इसे देखकर ही कंडक्टर बुजुर्ग महिलाओं को फ्री में सफर कराएंगे।

राज्य सरकार चुकाएगा प्रतिपूर्ति

परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा के अनुसार बुजुर्ग महिलाओं को दी जाने वाली इस सुविधासे निगम को जो इनकम नहीं मिलेगी उसकी प्रतिपूर्ति राज्य सरकार को करनी होगी। इस सिलसिले में राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग को पत्र लिखा जा रहा है। विभाग से प्रतिपूर्ति की हरी झंडी मिलने पर यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

फैक्ट फाइल


आयु वर्ग--महिला आबादी
60-64--27,36,420
65-69--18,81,497
70-74--12,97,276
75-79-- 6,11,015
80+--8,76,563
(आंकड़ों 2011 में हुई जनगणना के आधार पर)

ये रखी शर्त

निदेशक मंडल ने प्रस्ताव को निम्न शर्तों के साथ पारित किया।

- बुजुर्ग महिलाओं के किराये की प्रतिपूर्ति भी मान्यता प्राप्त पत्रकार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और दिव्यांग जनो की तरह होगी।

रोजाना बस में सफर करने वाले यात्रीयों की संख्या - 15 लाख
साल भर मुफ्त सफर करने वाले यात्रीयों में -
दिव्यांग - 8 लाख
लोकतंत्र सेनानी - 6 हजार
मान्यताप्राप्त पत्रकार - 2500
पुरस्कृत शिक्षक - 900
स्वतंत्रता सेनानी - 500