7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यात्री सुविधाओं और कैशलेस के लिए UPSRTC को अवार्ड 

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन परिवहन निगम को यात्री सुविधाओं में गुणवत्ता और कैशलेस भुगतान में बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कार मिले हैं। 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Laxmi Narayan

Jul 08, 2017

India Bus Awards

India Bus Awards

लखनऊ. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन परिवहन निगम को यात्री सुविधाओं में गुणवत्ता और कैशलेस भुगतान में बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कार मिले हैं। परिवहन निगम को पहला अवार्ड सड़क सुरक्षा वर्ग में मिला है। इस अवार्ड का चयन बसों के बेहतर परिचालन, नियंत्रण, दुर्घटनाओं और दुर्घटनाओं में मौतों की संख्या कम से कम रहने के आधार पर दिया जाता है। इण्डिया बस सेफ्टी अवार्ड्स के तहत देश भर की ट्रांसपोर्ट सेवाओं के तुलनात्मक प्रदर्शन के आधार पर यह अवार्ड दिया जाता है।

कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा
इसके अलावा कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने में यूपी रोडवेज की भूमिका को लेकर भी अवार्ड का ऐलान हुआ है। रोडवेज में कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने और तुलना रूप से बेहतर प्रदर्शन के कारण भी यूपी रोडवेज को अवार्ड दिया जा रहा है। हैदरबाद में आयोजित कार्यक्रम में आज देश भर के सरकारी और प्राइवेट ट्रांसपोर्टर्स के कार्यक्रम में यह अवार्ड प्रदान किये जा रहे हैं। इसके अलावा यात्री राहत के लिए भी यूपी रोडवेज को सम्मानित किया जा रहा है।

अवार्ड की सूची तैयार
यूपी रोडवेज के एम आई एस प्रबंधक विनीत सेठ ने बताया कि मुंबई में ज्यूरी के सामने देश भर से दावे आये थे। इसके बाद विभिन्न जानकारियों के लिए ज्यूरी ने डाटा मंगाए थे। मंगाई गई जानकारियों और तुलनात्मक आधार पर अवार्ड की सूची तैयार की गई जिसमें यूपी रोडवेज को भी सम्मानित किये जाने की घोषणा हुई है।

ये भी पढ़ें

image