22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSSSC PET 2023 एडमिट कार्ड हुए जारी! इस डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड

UPSSSC PET Admit Card 2023: UPSSSC PET 2023 का एग्जाम 28 और 29 अक्टूबर को होने वाला है। यह एग्जाम दो शिफ्टों में कराई जाएगी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Oct 19, 2023

UPSSSC PET Admit Card 2023 Released download it from direct link

UPSSSC PET Admit Card 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET 2023 के एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा की है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, UPSSSC PET एडमिट कार्ड आज यानी 19 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.inसे डाउनलोड कर सकते हैं।

इस एग्जाम में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो पहचान पत्र लेकर एग्जाम सेंटर जाना होगा। इसके साथ ही एग्जाम सेंटर पर एग्जाम शुरू होने से करीब आधे घंटे पहले पहुंचना होगा।

28 और 29 अक्टूबर को होगा UPSSSC PET का एग्जाम
आपको बता दें कि UPSSSC PET यानी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का आयोजन 28 और 29 अक्टूबर को किया जाना है। यह एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। सुबह की शिफ्ट का एग्जाम 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट का एग्जाम 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक चलेगी। राज्य के 35 जिलों में UPSSSC PET के एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। आपको बता दें कि पिछले साल UPSSSC PET की परीक्षा में करीब 37 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था।

UPSSSC PET का एग्जाम उन स्थानीय उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो यूपी में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। PET स्कोर/प्रमाणपत्र जारी होने की तारीख से 1 साल की अवधि के लिए वैध होता है।

UPSSSC PET एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
1. सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर PET 2023 एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
3. लॉगिन करें और सबमिट करें।
4. एडमिट कार्ड चेक करे और उसे डाउनलोड करें।