
UP Forest Daroga 2022 : UPSSSC (उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) ने वन निरीक्षक (UP Forest Daroga) भर्ती मुख्य परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। वन निरीक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 13 नवंबर 2022 तक किए जा सकते हैं। फारेस्ट दरोगा 2022 परीक्षा के तहत कुल 701 पदों के लिए भर्ती होगी।
इससे पहले पहले आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर थी। UP फारेस्ट दरोगा 2022 एग्जाम की आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर से शुरू हुई थी। एप्लीकेशन डेट में बदलाव के बाद उम्मीदवारों के पास UPSSSC वन निरीक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने के लिए करीब एक सप्ताह का समय और है।
यूपी फारेस्ट गार्ड 2022 : पदों की संख्या
कुल रिक्त पदों की संख्या 701 है। जनरल के 288, एससी के 168, एसटी के 20 और ओबीसी के 163 पद शामिल हैं। ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए 70 पद आरक्षित हैं।
यूपी फारेस्ट गार्ड 2022 : आयु सीमा
आवेदकों की सीमा न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
यूपी फारेस्ट गार्ड 2022 : शैक्ष्णिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/शिक्षण संस्थान से गणित/भौतिकी/रसायन विज्ञान/वनस्पति विज्ञान/जूलॉजी सहित अन्य साइंस विषयों में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए है।
यूपी फारेस्ट गार्ड 2022 : आवेदन शुल्क
यूपी फारेस्ट गार्ड 2022 भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है लेकिन ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस के रूप में 25 रुपए देना होगा।
यूपी फारेस्ट गार्ड 2022 सैलरी
फारेस्ट गार्ड के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को सैलरी के तौर पर 5200 - 20200 रुपए और ग्रेड पे 2800 रुपए का भुगतान किया जाएगा। 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के अनुसार 92200 - 92300 रुपए तक वेतन मिलेगा।
कैसे करें आवेदन ?
UP Forest Daroga (वन निरीक्षक) 2022 के लिए आवेदन UPSSSC की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश में वन निरीक्षक के 701 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Published on:
08 Nov 2022 10:32 pm
