वहीं, अगर आवेदन में कोई गलती है तो उसे सुधारने के लिए 3 नवंबर को दोपहर बाद से सात नवंबर को शाम छह बजे तक गलतियां सुधारने का समय दिया जाएगा। इसके बाद वेबसाइट बंद हो जाऐगी और फिर कोई भी आवेदन नहीं स्वीकार किए जाएंगे। आज से भरे जाएंगे एलयू में एमफिल के आवेदन फार्म लखनउ यूनिवर्सिटी में एमफिल कोर्स में आवेदन मंगलवार से किए जाएंगे। इसके लिए यूनिवर्सिटी दोपहर 3 बजे से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर देगा। इस बार एलयू में अलग-अलग कोर्सेज के लिए करीब 250 सीटें हैं। एमफिल में आवेदन के लिए 55 प्रतिशत मार्क्स पीजी में जरूरी है। वहीं, एससी एसटी और ओबीसी के लिए 50 प्रतिशत है। पीजी लेवल के सिलेबस से सवाल पूछे जाएंगे। जबकि एंट्रेस एग्जाम 90 मिनट का होगा। जिसमें कैंडिडेट को 100 सवालों का जवाब देना होगा। क्वालिफाइंग के लिए 50 प्रतिशत नंबर होना जरूरी है।