लखनऊ

UPTET 2023: UPTET के लिए इस दिन जारी होगा नोटिफिकेशन, तैयार कर लें ये जरूरी डाक्यूमेंट

UPTET 2023: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा(UPTET), स्टेट लेवल पर साल में एक बार आयोजित किए जाने वाला एग्जाम है। यह एग्जाम उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश के स्कूलों में प्राइमरी और अपर प्राइमरी लेवल पर टीचर के पदों के लिए होता है।

less than 1 minute read
Sep 08, 2023
uptet 2023

UPTET 2023: UPTET एग्जाम के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इससे जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। UPTET 2023 के लिए नोटिफिकेशन इस महीने जारी होने का अनुमान है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही फॉर्म भरने की डेट को भी घोषित कर दिया जायेगा।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश(Examination Regulatory Authority Uttar Pradesh) की ओर से हर साल राज्य में टीचर भर्ती में योग्यता हासिल करने के लिए टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) का आयोजन किया जाता है। इस साल की TET एग्जाम के लिए जल्द ही विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: G-20 समिट और गोरखपुर मेगा ब्लॉक से 27 ट्रेनें हुईं निरस्त, देखें पूरी लिस्ट

इस साइट से करें अप्लाई
UPTET 2023 नोटिफिकेशन ऑनलाइन ही विभाग की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ UPTET एग्जाम के लिए आवेदन तिथियों की घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद कैंडिडेट्स निर्धारित डेट में ऑनलाइन से फॉर्म भरने का प्रोसेस पूरा कर सकेंगे।

UP में टीचर बनने के लिए बेहद जरूरी है यह एग्जाम
ऐसे कैंडिडेट जो B.Ed, D.El.Ed, B.El.Ed आदि करने के बाद टीचर बनने का सपना देख रहे हैं उनको यह करने के बाद टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी कि TET एग्जाम पास करना अनिवार्य है। प्राइमरी या अपर प्राइमरी टीचर पदों के लिए निकलने वाली भर्तियों में वही उम्मीदवार भाग ले सकेंगे जो इस एग्जाम को पास कर लेंगे।

UPTET ऑनलाइन फॉर्म 2023 के जरूरी डॉक्यूमेंट
UPTET ऑनलाइन फॉर्म 2023 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की सूची निम्नलिखित है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप उन्हें पहले इकठ्ठा कर लें और फिर फॉर्म भरें।

10वीं का सर्टिफिकेट
12वीं का सर्टिफिकेट
BA प्रमाणपत्र
D.El.Ed सर्टिफिकेट
B.Ed प्रमाणपत्र
श्रेणी प्रमाणपत्र
PWD प्रमाणपत्र

Updated on:
08 Sept 2023 12:19 pm
Published on:
08 Sept 2023 12:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर