
Aam Aadmi Party के पंचायत संपर्क अभियान की शुरुआत 15 से
Aam Aadmi Party women wing आम आदमी पार्टी यूपी में तेजी से अपना संगठन मजबूत कर रहा है। प्रदेश में महिला विंग को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान किया गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करते हुए महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने आम आदमी पार्टी की यूपी की कार्यकारिणी बनाई। साथ ही सूबे के 15 महत्वपूर्ण जिलों के अध्यक्ष के नाम की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने इसक साथ ही चार महानगरों के अध्यक्षों के नामों का भी ऐलान किया। वाराणसी की रेखा जायसवाल रेखा आप के प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।
यूपी में आप के छह प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
यूपी की आप पार्टी के महिला विंग में छह को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें प्रीति उपाध्याय, नर्गिस खां, निशा निगम, दीप्ति वर्मा, सुल्ताना हनीफ, सुशीला वर्मा का नाम शामिल है। इसी प्रकार शिवाली मिश्रा, निरमेश त्यागी, महजबी फारूक़ी, ऊषा राय, रश्मि पांडेय, मंजू गौतम, जसमीत कौर, राजकुमारी यादव, पुष्पा सिंह, रीता सिंह प्रदेश सचिव बनाया गया है।
पल्लवी मालवीय को प्रयागराज की जिम्मेदारी
यूपी के जिलों में महिलाएं सक्रिय रुप से कार्य कर सके इसके लिए 15 महिला जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। जिसमें नीतू को अलीगढ़, ज्योत्सना गोयल को उन्नाव, पिंकी यादव को कन्नौज, शशिबाला दूबे को गोरखपुर, रंजना अग्रवाल को जालौन, अनिती मिश्रा को जौनपुर, सरोज श्रीवास्तव को प्रतापगढ़, सुधा सिंह को बुलंदशहर, गजाला सिद्दकी को मुज़फ़्फ़रनगर, अमिता मौर्या को मऊ, पूजा तिवारी को संभल, हरिबाई राजपूत को ललितपुर, अर्चना गुप्ता को हमीरपुर, तारा यादव को शाहजहांपुर और सुमन विश्वकर्मा को चित्रकूट का महिला जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पल्लवी मालवीय को प्रयागराज, शाहीन को अलीगढ़, शारदा टंडन को वाराणसी और वसुधा अवस्थी को शाहजहांपुर का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।
Updated on:
19 Jul 2022 12:48 pm
Published on:
19 Jul 2022 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
