गोरखपुर विकास के रास्ते में तेज गति से चले इसके लिए गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मांग की कि, दिल्ली-गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस, दुरंतो एसी सुपरफास्ट व राजधानी सुपरफास्ट ट्रेन चलाई जाए। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने भाजपा सांसद रवि किशन की मांगों पर गौर करते हुए आश्वासन दिया कि, मांगें जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहाकि, गोरखपुर की विकास प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं।