मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता मंगलवार को सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक होगी। कैबिनेट बैठक में करीब 11 प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। कैबिनेट बैठक में आज प्रदेश में मनोरंजन कर विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों और निरीक्षकों के सेवा संवर्गों का वाणिज्यकर विभाग में विलय किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को होने वाली योगी कैबिनेट में उत्तर प्रदेश के संबंधित संवर्गों में संविलयनकरण सेवा नियमावली-2022 कैबिनेट में पेश की जाएगी। कैबिनेट बैठक में निजी विश्वविद्यालयों को आशय पत्र जारी करने का प्रस्ताव, नवनिर्मित एवं निर्माणाधीन महाविद्यालयों को संबंधित राज्य विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय के रूप में संचालित करने और फतेहपुर जिला चिकित्सालय के सात जीर्णशीर्ण भवनों को ध्वस्त करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी।