6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Panchayat By Election : आगरा में पंचायत के 38 रिक्त पदों के लिए उपचुनाव, चार अगस्त को होगी वोटिंग

Panchayat By Election आगरा जिले में ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 38 रिक्त पदों के लिए आने वाली चार अगस्त को मतदान होंगे। जिले में 34 ग्राम पंचायत एवं 4 क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद रिक्त हैं, जिनके लिए उपचुनाव कराया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 18 Jul 2022, 11:56 AM IST

Panchayat Election

Panchayat Election

आगरा जिले में ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 38 रिक्त पदों के लिए आने वाली चार अगस्त को मतदान होंगे। जिले में 34 ग्राम पंचायत एवं 4 क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद रिक्त हैं, जिनके लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 38 रिक्त पदों के लिए प्रशासन ने रविवार को आरक्षण तय कर दिया है। इसकी सूची पंचायत घर एवं ब्लॉक पर चस्पा कर दी गई है। 20 जुलाई को नामांकन होंगे। चार अगस्त को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि फतेहाबाद की हिमायुपुर पंचायत में सबसे ज्यादा 12 ग्राम पंचायत सदस्य पद रिक्त है। इनके वार्ड संख्या एवं आरक्षण सूची पंचायत घर, ब्लॉक व तहसील में चस्पा कराई है।

क्षेत्र पंचायत के लिए आरक्षण तय

क्षेत्र पंचायत के चार पदों के लिए धनौली पंचायत में वार्ड संख्या चार अनुसूचित वर्ग महिला, फेहपुर सीकरी ब्लॉक की पाली किरावली पंचायत के वार्ड तीन अन्य पिछड़ा वर्ग, खंदौली ब्लॉक की पोइया पंचायत का वार्ड 57 महिला और गुढ़ा पंचायत का वार्ड 83 अनुसूचित वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। आगरा जिले में ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 38 रिक्त पदों के लिए आने वाली चार अगस्त को मतदान होंगे।

यह भी पढ़ें - मंकीपॉक्स को लेकर यूपी में अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग जारी करेगा गाइडलाइन

उपचुनाव का कार्यक्रम जानें

नामांकन - 20 जुलाई सुबह 10 से शाम 4 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच - 21 जुलाई को सुबह 10 बजे से
नाम वापसी - 22 जुलाई सुबह 10 से अपराह्न 3 बजे तक
चुनाव चिह्न आवंटन - 22 जुलाई को 3 बजे के बाद
मतदान - 4 अगस्त को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक
मतगणना - 5 अगस्त को सुबह 8 बजे से।

यह भी पढ़ें - Mausam Vibhag Alert : मॉनसून अगले 24 घंटे में होगा एक्टिव, मौसम विभाग का पूरे यूपी में झमाझम बारिश का अलर्ट