26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Elections 2022 : जनता ने जातिवाद, परिवारवाद, वंशवाद की राजनीति को दी तिलांजलि: मुख्यमंत्री

भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस जीत का हकदार है। जो कार्यक्रम विगत पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश में लागू किए गए आज उसके परिणाम सामने है। उन्होंने कहा कि जब हम लोग कोरोना और भष्टाचार से लड़ रहे थे। तब ये लोग भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ साजिश रचने का कार्य कर रहे थे।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Mar 10, 2022

UP Elections 2022  : जनता ने जातिवाद, परिवारवाद, वंशवाद की राजनीति को दी तिलांजलि: मुख्यमंत्री

UP Elections 2022 : जनता ने जातिवाद, परिवारवाद, वंशवाद की राजनीति को दी तिलांजलि: मुख्यमंत्री

लखनऊ , (UP Elections Result 2022 ) भारतीय जनता पार्टी ने भारी बहुमतों से जीत हासिल की जिसकी वजह से आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रमाबाई स्थल से लेकर शहर के कई वीआई पी क्षेत्रों में जाम देखने को मिला और काभी घंटो तक लोगो को जाम से जूझना पड़ा। लेकिन हर किसी को आज की तारीख पर होने वाले फैसले का बेसब्री से इन्तजार था। लोग एक दूसरे से चुनाव परिणाम जानने की कोशिश कर रहे थे। वही भारी मतों से जीत हासिल करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश कार्यालय अपने कार्यकर्ताओं का अभिवादन करने पहुंचे।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में योगी आदित्यनाथ ने रचा नया इतिहास

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों के बाद विकासवाद की राजनीति के प्रतीक बनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जरूर उभरे हैं। विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे सीएम योगी ने गोरखपुर शहर सीट से न सिर्फ बड़ी जीत दर्ज की बल्कि 37 वर्ष बाद यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार की लगातार वापसी का इतिहास रच डाला। राज्य में फिर से भगवा लहराने के बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे। सीएम योगी सभी कार्यकर्ताओं को इस बड़ी जीत की बधाई दी। इस दौरा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा।


(UP Elections Result 2022 ) प्रदेश कार्यालय पर मचाया धूम

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर शहर सीट पर बड़ी जीत के बाद शाम प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। गुलाल लगाकर इस बड़ी जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड जीत के बाद भाजपा की सरकार बनने जा रही है। विकास और सुशासन को एक बार फिर से जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह प्रचंड बहुमत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के माडल को उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता का आशीर्वाद है। इसे स्वीकार करते हुए आम जनमानस की आकांक्षाओं के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के इस मंत्र को अंगीकार करते हुए निरंतर आगे बढ़ाना होगा।

जनता ने किया ख़त्म जातिवाद, परिवारवाद और वंशवाद (UP Elections Result 2022 )

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने पांच वर्षों से लगातार उत्तर प्रदेश में जो सुरक्षा का माहौल दिया, लोगों की आस्था को सम्मान दिया। विकास के कार्यक्रमों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का कार्य किया, गरीबों के कल्याण के लिए जो कार्य शुरू हुए हैं, आज उसका परिणाम जनता ने जातिवाद, परिवारवाद, वंशवाद की राजनीति को पूरी तरह से तिलांजलि देते हुए 2022 में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाई है।


(UP Elections Result 2022 ) मुख्यमंत्री ने जनता को जीत की दी बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस जीत का हकदार है। जो कार्यक्रम विगत पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश में लागू किए गए आज उसके परिणाम सामने है। उन्होंने कहा कि जब हम लोग कोरोना और भष्टाचार से लड़ रहे थे। तब ये लोग भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ साजिश रचने का कार्य कर रहे थे। आज जनता ने अपने जनादेश के माध्यम से उन सबको एक बार फिर से सबक सिखा कर बोलती बंद कर दी है।