
Quick Read: एक नवंबर से कानपुर, बेंगलुरु और हैदराबाद की फ्लाइट शुरू
एक नवंबर से कानपुर, बेंगलुरु और हैदराबाद की फ्लाइट शुरू
कानपुर. इंडिगो एक नवंबर से चकेरी एयरपोर्ट से मुंबई, बंगलुरू और हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करेगी। विमानन कंपनी के मुख्य राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानपुर से मुंबई और बेंगलुरु जाने वालों को दुनिया के हर देश के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट मिल जाएगी। विमानन कंपनी देश भर में 71 एयरपोर्ट से सेवाएं दी रही है। कंपनी की सेवाओं का ही नतीजा है कि देश भर में कंपनी की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा करीब 57 फीसद है। यात्री लोड कम होने पर फ्लाइट निरस्त होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उड़ान क्षेत्र में देश में सबसे ज्यादा हमारी हिस्सेदारी इसलिए है क्योंकि हम इस आधार पर फ्लाइट निरस्त नहीं करते। कंपनी 180 सीटर विमानों के साथ कानपुर से सेवा शुरू कर ही है।
मौसम में बदलाव के कारण कई ट्रेनें निरस्त
लखनऊ. एक दिसंबर से तीन महीनों तक पूर्वोत्तर राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। रेलवे तीन जोड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन एक दिसंबर से कोहरे के नाम पर निरस्त करेगा। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं। इसके अलावा लखनऊ बरौनी, मेरठ राज्य रानी, झांसी और आगरा इंटरसिटी को भी निरस्त किया जाएगा। पूर्वोत्तर की ओर जाने वाली मुख्य ट्रेन 05909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस एक दिसंबर से निरस्त रहेगी। जबकि वापसी में लालगढ़ से चार दिसंबर से तीन मार्च तक तक चलने वाली 05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है। इसी तरह जयनगर से चार दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली 04673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस भी लखनऊ के लिए रवाना नहीं होगी।
बुजुर्ग पिता ने कमरे में किया शौच, बेटे ने मौत के घाट उतारा
कानपुर. कल्याणपुर थाने पीछे स्थित साहब नगर बस्ती में 85 वर्षीय रामसेवक अवस्थी झोपड़ी में रहते थे और चलने में असमर्थ थे। उनके तीन बेटों में राजकिशोर अवस्थी नशे का लती है और मजदूरी करता है। शुक्रवार देर रात राजकिशोर नशे की हालत में घर आया था। इस बीच कमरे में पिता के शौच को देख वह नाराज हो गया और नशे में झगड़ा करने लगा। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले वालों की भीड़ पहले से जमा थी। राजकिशोर ने वहां से भागने का प्रयास किया तो मोहल्ले वालों ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया। इसके बाद घर के अंदर जाकर देखा तो रामसेवक का शव पड़ा था और पास में ही उनका मल भी पड़ा था। लोगों के मुताबिक कमरे में शौच करने से नाराज राजकिशोर ने पिता को पीटने के बाद सिर के बल पटक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
टू लेन रेलवे ब्रिज को सेना देगी 10 हेक्टेयर जमीन
प्रयागराज. प्रयागराज के शास्त्री ब्रिज के निकट नए टू लेन रेलवे ब्रिज के लिए सेना ने दारागंज में जमीन देने की सहमति दे दी है। इसके बदले सेना को रेलवे ने झूंसी में जमीन दी है। जमीन मिलते ही ब्रिज की निर्माण एजेंसी रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। दूसरी ओर से झूंसी की तरफ बाढ़ का पानी कम होने के बाद काम फिर से शुरू हो गया है। इस ब्रिज का निर्माण 500 करोड़ रुपये की लागत से होगा और इसे दिसंबर 2023 में तैयार करना है। ब्रिज के दारागंज की तरफ सेना की जमीन है। सेना से जमीन लेने के लिए रेलवे को कई महीने तक पत्राचार किया था।
गोरखपुर-दिल्ली के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस
गोरखपुर. रेलवे बोर्ड ने देशभर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की कवायद तेज कर दी है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मार्च तक पूर्वोत्तर रेलवे के रूटों पर भी तीन से चार ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। जिसमें एक मुख्यालय गोरखपुर के रास्ते लखनऊ जंक्शन (यूपी की राजधानी) और पटना के पास वाले स्टेशन पाटलिपुत्र को जोड़ेगी। इसके अलावा लखनऊ से दिल्ली, गोरखपुर-लखनऊ-दिल्ली और गोरखपुर-लखनऊ के बीच भी वंदे भारत चलाने की योजना है। पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्य मार्ग बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा मार्ग (लगभग 425 किमी) राजधानी, शताब्दी, दूरंतो और वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार 110 से 130 किमी प्रति घंटा के लायक बन चुका है।
तीन बच्चों की मां के साथ गैंगरेप
गोंडा. गोंडा में विवाहिता के साथ तीन लोगों के सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला है। मामला कोतवाली देहात के एक गांव का है। जहां की एक महिला ने तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। महिला तीन बच्चों की मां है। महिला का आरोप है कि रात में करीब एक बजे तीनों आरोपी उसके घर में घुस आये और उसका हाथ बांध दिए तथा मुंह में कपड़ा ठूंसकर तीनों आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया। जब उसके बच्चे जग गए तो तीनों आरोपी फरार हो गए। उपनिरीक्षक अवनीश शुक्ला ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। दोनों का भूमि विवाद भी चल रहा है। जांचोपरांत आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
शराब के नशे में पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चौरीचौरा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में शुक्रवार रात 11 बजे शराब के नशे में दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। हंगामे की सूचना पर गई पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। पुलिस वालों ने भागकर जान बचाई और किसी तरह से इसकी सूचना थाने में दी। सूचना पाते ही चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। मौके पर सीओ, इंस्पेक्टर व भारी पुलिस फोर्स पहुंची और दबंगों की धरपकड़ शुरू करा दी। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के कुछ दबंग शराब की दुकान पर बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान उन लोगों में आपस में बहस हो गई फिर मारपीट हो गई। सूचना पर पास में गश्त कर रही पुलिस बीच-बचाव करने पहुंच गई। पुलिस वालों ने उधम मचा रहे लोगों को मना किया तो वे उग्र होकर पुलिस को लाठी और डंडे पीटने लगे।
Published on:
23 Oct 2021, 3:51 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.