7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Quick Read: अटल जयंती पर अमेठी को मिलेगी अरबों की सौगात

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर अमेठी को करीब 10 अरब रुपये से विकास की सौगात मिलेगी। यह सौगात देने के लिए क्षेत्रीय सांसद स्मृति ईरानी के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य देंगे।

3 min read
Google source verification
Uttar Pradesh Top News

Uttar Pradesh Top News

अटल जयंती पर अमेठी को अरबों का तोहफा

अमेठी. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर अमेठी को करीब 10 अरब रुपये से विकास की सौगात मिलेगी। यह सौगात देने के लिए क्षेत्रीय सांसद स्मृति ईरानी के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य देंगे। 25 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शहर के नवोदय विद्यालय परिसर में जन विश्वास रैली आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया गया है। गुरुवार को भी कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां युद्ध स्तर पर चलती रहीं। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने कहा कि जनसभा के दौरान रायबरेली को सीधे जगदीशपुर से जोड़ने वाली सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की घोषणा की जाएगी। राज्य मार्ग एवं परिवहन मंत्रालय ने इसे टू-लेन नेशनल हाईवे के रूप में विकसित करने को मंजूरी दी है।

सड़क हादसे में तीन छात्राओं की मौत

अयोध्या. लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में स्कूल जा रही तीन छात्राओं की मौत हो गई। दरअसल, शुक्रवार की सुबह एक ट्रक नासिक से प्याज लेकर बिहार जा रहा था। शहर की सीमा सआदतगंज में अचानक चालक का नियंत्रण ट्रक से छूट गया और वाहन डिवाइडर से टकराने के बाद हाईवे पर पलट गया। हादसे के वक्त पांच छात्राएं साइकिल से स्कूल जा रही थी। सभी छात्राएं ट्रक के नीचे दब गईं। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गए। कैंट पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला। आईजी रेंज केपी सिंह, डीएम नितीश कुमार, एसएसपी शैलेश पांडेय भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: Quick Read: वाराणसी में सात जनवरी तक लगेगा देशभर के व्यंजनों का मेला

जन्मदिन पार्टी में सपा विधायक ने की भाजपा नेता की पिटाई

सुल्तानपुर. नरहरपुर गांव में बुधवार की रात बर्थडे पार्टी में पहुंचे सपा के पूर्व विधायक ने भाजपा के एक नेता की पिटाई कर दी। कोतवाली देहात क्षेत्र के नरहरपुर गांव निवासी महेंद्र मिश्र के पुत्र का बुधवार को जन्मदिन था। बर्थडे पार्टी में महेंद्र के यहां उनके रिश्तेदार व प्रधानमंत्री प्रचार प्रसार अभियान से जुड़े कस्बा लंभुआ भाजपा नेता जयशंकर त्रिपाठी भी पहुंचे थे। बर्थडे पार्टी में सपा के पूर्व विधायक संतोष पांडेय भी साथ पहुंचे थे। भाजपा नेता व पूर्व विधायक संतोष के बीच फेसबुक पर पोस्ट को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर बर्थडे पार्टी में पूर्व विधायक संतोष पांडेय और भाजपा नेता जयशंकर के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पूर्व विधायक ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा नेता की पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए उन पर असलहा भी तान दिया।

हैलट में नवजात बच्चों के लिए खुलेगा मिल्क बैंक

कानपुर. कानपुर हैलट में नवजात के लिए मिल्क बैंक खुलेगा। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। इससे उन बच्चों को दूध पीने को मिल जाएगा, जिनकी मां का निधन हो गया हो या मां को ऐसी बीमारी है, जिससे उनका दूध नहीं दिया जा सकता। इसके साथ ही उन बच्चों को भी दूध पीने को मिलेगा जिनमें कुछ माताओं को दूध न उतरने की दिक्कत होती है। जिन माताओं को अधिक दूध होता है या जिनके बच्चे बीमारी के कारण नहीं रहते, वे मिल्क बैंक के नवजातों को दुग्ध दान कर सकती हैं। मिल्क बैंक शुरू होने में छह महीने लग सकते हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रदेश का पहला राजकीय मेडिकल कॉलेज होगा जहां मिल्क बैंक खुल रहा है। यह प्रस्ताव कॉलेज के स्त्री रोग और बालरोग विभाग ने तैयार किया था। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने शासन को भेजा। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कहा कि प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। मिल्क बैंक में संसाधन इकट्ठे करने के लिए 88 लाख रुपये बजट मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Quick Read: सफाई कर्मियों को फ्लैट देगा गोरखपुर नगर निगम

सीएम योगी 26 को आएंगे प्रयागराज

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 दिसंबर को एक बार फिर संगम नगरी आने वाले हैं। मुख्यमंत्री प्रयागराज में बाहुबली नेता और पूर्व सपा सांसद अतीक अहमद की ध्वस्त की गई जमीन पर रविवार को भूमि पूजन करेंगे। इसी जमीन पर प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत घर बनाकर गरीबों को आवंटित किए जाएंगे। योगी सरकार के निर्देश पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने प्रयागराज के लूकरगंज में स्थित जमीन को अतीक अहमद के कब्जे से खाली कराया था। यहां बनी इमारत को प्राधिकरण ने ध्वस्त कर दिया था। इस 1731 वर्ग मीटर जमीन पर अब प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत गरीबों के लिए घर बनाए जा रहे हैं।