6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Quick Read: सिपाही से बना दरोगा, पांच हजार के लिए गंवाई नौकरी

वाराणसी में दो साल पहले पांच हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए दरोगा महेश सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। वह सिपाही से दोरागा बना है। महेश सिंह की बर्खास्तगी का आदेश विभागीय जांच के बाद वाराणसी कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) सुभाष चंद्र दुबे ने दिया है।

2 min read
Google source verification
Uttar Pradesh Top News

Uttar Pradesh Top News

सिपाही से बनेगा दरोगा, पांच हजार के लिए गंवाई नौकरी

वाराणसी. वाराणसी में दो साल पहले पांच हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए दरोगा महेश सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। वह सिपाही से दोरागा बना है। महेश सिंह की बर्खास्तगी का आदेश विभागीय जांच के बाद वाराणसी कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) सुभाष चंद्र दुबे ने दिया है। बता दें कि एसआई महेश सिंह मऊ जिले के कोपागंज थाना अंतर्गत इंदारा मझकी पट्‌टी गांव का मूल निवासी है और वर्तमान समय में जौनपुर जिले में तैनात था। एक हफ्ते में इस तरह की घटना दूसरी बार हुई है। इससे पहले 21 दिसंबर को इटावा जिले में तैनात दरोगा गीता यादव बर्खास्त की गईं थीं।

करंट लगने से महिला की मौत

गोरखपुर. झंगहा क्षेत्र के राजधानी गांव में छुट्टा पशुओं से फसल को बचाने के लिए किसान ने खेत के चारों तरफ कटीले तार की बाड़ लगाकर उसमें बिजली प्रवाहित कर दी थी। गांव की गायत्री देवी खेत की तरफ गई थीं। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। दिन में 10 बजे के आसपास गांव के लोगों ने उन्हें खेत में गिरा देखकर शोर मचाया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। गायत्री देवी के पति की मौत पहले ही हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक झंगहा संतोष कुमार अवस्थी ने कहा कि गायत्री का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता चलेगा, जिस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Quick Read: अटल जयंती पर अमेठी को मिलेगी अरबों की सौगात

यह भी पढ़ें: Quick Read: वाराणसी में सात जनवरी तक लगेगा देशभर के व्यंजनों का मेला

नए साल में बहराइच के लिए दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

बहराइच. 45 करोड़ रुपये की लागत से गोंडा से बहराइच रेल खंड पर चल रहे विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है। नए साल में गोंडा से बहराइच रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। दोनों जनपदों के करीब 80 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। एनई रेलवे प्रशासन ने रूट पर नए साल में 15 जनवरी से इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू करने की तैयारी की है। गोंडा से बहराइच रेल रूट पर 45 करोड़ की लागत से 61 किमी. के इस रेल ट्रैक के विद्युतीकरण का काम डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था। डेढ़ साल से चल रहे विद्युतीकरण का काम रेल प्रशासन ने पूरा करा लिया है। रेलवे विद्युतीकरण विभाग ने इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों को ट्रायल करवा चुका है। ट्रायल में कुछ खामियां मिली थीं। जिसे रेल विभाग तेजी से दूर करने में जुटा है। इस रेल रूट पर दो जोड़ी डेमू ट्रेनों का संचालन हो रहा है।

दोस्त संग मिलकर लड़की का सामूहिक दुष्कर्म

प्रयागराज. नए यमुना पुल पर घूमने गई किशोरी को उसके प्रेमी ने अपने दोस्त संग मिलकर धोखा दे दिया। अपने एक साथी के साथ उनका दुष्कर्म करने के बाद उसका वीडियो बना लिया। थाने में सुनवाई न होने पर परिजनों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। नैनी क्षेत्र में ही रहने वाली किशोरी के परिजनों ने कहा कि 13 दिसंबर को सरगम टाकीज के पास रहने वाला शमशेर उनकी बेटी को बहलाफुसला कर नए पुल के नीचे स्थित बांध रोड पर ले गया। वहां उसका दोस्त फैसल निवासी गंजिया पहले से मौजूद था। जिसके बाद दोनों ने उसका वीडियो बना लिया और फिर ब्लैकमेल कर सामूहिक दुष्कर्म किया।