लखनऊ

Monsoon in UP: प्रदेश में उमस का सितम जारी, सितम्बर के पहले सप्ताह में भी नहीं होगी बारिश

Weather Foecast: बरसात का मौसम अब लगभग अंतिम दौर में है। इसी के साथ पूरे प्रदेश में तापमान तेज़ी से बढ़ता हुआ नज़र आ रहा है। राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

less than 1 minute read
Aug 31, 2023
UP weather forecast: पश्चिमी विक्षोभ से बनने वाली स्थितियां बदली, जानें अपने शहर का मौसम

monsoon Update: बरसात का मौसम अब लगभग अंतिम दौर में है। इसी के साथ पूरे प्रदेश में तापमान तेज़ी से बढ़ता हुआ नज़र आ रहा है। राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। फिलहाल पूरे प्रदेश में उमस भरी गर्मी का मौसम देखने को मिल रहा है। राजधानी के साथ अन्य जिलों का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ(IMD,Lucknow) के मुताबिक मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, गोंडा में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। जबकि इन जिलों का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। साथ ही साथ बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27 डिग्री सेल्सियस तक देखने को मिल सकता है।


इसके अलावा फतेहपुर, बांदा, सुलतानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में भी आसमान आग उगलने वाला है। यहाँ अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है जबकि इन जिलों का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस लेकर 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की सम्भावना है।


थोडा जल्दी मौसम की बेरुखी से तापमान तेजी से बढ़ रहा है, इससे जहाँ आम जनता परेशान है वहीं किसानों के लिए भी ये एक बड़ी समस्या बन के सामने आ रही है।

Published on:
31 Aug 2023 06:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर