5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Uttarakhand ByPoll Result: भाजपा की करारी हार, उत्तराखंड की 2 सीटों पर कांग्रेस ने लहराया जीत का परचम

Uttarakhand ByPoll Result: उत्तराखंड की मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के परिणाम आज आ गए है, जिसमें भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Jul 13, 2024

Uttarakhand ByPoll Result

Uttarakhand ByPoll Result

Uttarakhand ByPoll Result: उत्तराखंड में मंगलौर और बदरीनाथ सीटों पर उप चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। दोनों ही सीटों पर भाजपा को मात देकर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। इससे भाजपा खेमे में निराशा का माहौल है। वहीं दूसरी ओर पूरे राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

दोनों सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी है। दोनों ही सीटों पर भाजपा शुरुआत से पिछड़ते आई और कभी भी कांग्रेस को टक्कर देती नजर नहीं आई। दसवें राउंड की मतगणना के बाद मंगलौर में कांग्रेस प्रत्याशी काजी मो. निजामुद्दीन विजेता घोषित हुए। वहीं बदरीनाथ सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी पहले से आखिरी राउंड तक की वोटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी लखपत सिंह बुटोला से पिछड़ते चले गए।

मंगलौर में 10 राउंड पूरे, कांग्रेस की जीत

बदरीनाथ सीट में 15वें चरण के बाद कांग्रेस जीती