डीजीपी ने कहा, "उत्तराखंड पुलिस श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार तत्पर है। धामों में भीड़ के अत्यधिक दबाव के कारण वाहनों को विभिन्न जगहों पर रोका जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि श्रद्धालु इस यात्रा को यादगार और शांतिपूर्ण बनाने में पुलिस का सहयोग करें।"