
Uttarakhand IAS Transfer
Uttarakhand IAS Transfer: उत्तराखंड सरकार ने 15 आईएएस समेत 17 अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम को सरकार ने चार नए पदभार सौंपे हैं। सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली को गृह एवं कारागार के साथ पेयजल की जिम्मेदारी मिली। डा रंजीत सिन्हा से आपदा प्रबंधन विभाग वापस लिया गया है।
अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन से आवास और मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास का जिम्मा वापस लिया गया। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से शहरी विकास विभाग वापस लिया गया है। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को मौजूदा पदभार के साथ ही सचिव आवास, आयुक्त आवास, मुख्य प्रशासक, उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर योजना की जिम्मेदारी दी गई है।
सचिव शैलेश बगौली से सूचना प्रौद्योगिकी तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी का जिम्मा वापस लिया गया है। सचिव नितेश झा को शहरी विकास व सूचना प्रौद्योगिकी व विज्ञान प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव दिलीप जावलकर से गृह विभाग वापस लेकर सहकारिता का जिम्मा सौंपा गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी व आईएएस बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास व निदेशक मत्स्य का भी जिम्मा दिया गया है। सचिव रविनाथ रमन से तकनीकी शिक्षा विभाग वापस लिया गया है। यह जिम्मा आईएएस रंजीत सिन्हा को सौंपा गया है।
सचिव हरि चंद्र सेमवाल से पंचायती राज वापस लेकर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास व आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव चंद्रेश कुमार को पंचायती राज विभाग का जिम्मा दिया गया है। सचिव बृजेश कुमार संत को सचिव परिवहन एवं आयुक्त परिवहन की जिम्मेदारी दी गई है। डा नीरज खैरवाल को सचिव समाज कल्याण, आयुक्त समाज कल्याण व अध्यक्ष बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई है।
सचिव डॉ सुरेंद्र नारायण से सात पदभार वापस लेकर उन्हें कृषि एवं कृषक कल्याण का दायित्व सौंपा गया है। सचिव विनोद कुमार सुमन को वित्त, निदेशक आडिट, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, सचिव राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, परियोजना निदेशक बाह्य सहायतित परियोजनाएं की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस अधिकारी दीपक कुमार को जनगणना व संस्कृत शिक्षा का जिम्मा दिया गया है। वहीं, आइएफएस पराग मधुकर धकाते को विशेष सचिव जलागम की जिम्मेदारी दी गई है।
Published on:
03 Jul 2024 01:54 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
