5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तराखंड के यूट्यूबर कपल ने हरियाणा में की आत्महत्या, एक घंटे पहले ही बहादुरगढ़ पहुंचा था गर्वित

YouTuber Suicide: उत्तराखंड निवासी यूट्यूबर कपल ने हरियाणा के बहादुरगढ़ में बिल्डिंग की सातवीं मजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना से एक घंटे पहले ही यूट्यूबर गर्वित देहरादून से बहादुरगढ़ पहुंचा था। आइए जानते हैं पूरा मामला…

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vishnu Bajpai

Apr 14, 2024

uttarakhand_youtuber_suicide_update.jpg

उत्तराखंड के यूट्यूबर्स ने हरियाणा में की आत्महत्या।

Uttarakhand YouTuber Suicide: जानकारी के अनुसार देहरादून के माजरा निवासी 25 साल के गर्वित सिंह पुत्र सूबेदार सिंह और शांति विहार निवासी 22 साल की नंदिनी पुत्री कमल कश्यप हाल ही में बहादुरगढ़ शिफ्ट हुए थे। दोनों ने रुहिल रेजीडेंसी में सातवीं मंजिल पर अपार्टमेंट किराये पर लिया था। वे पांच दोस्तों के साथ रहते थे और फेसबुक, यूट्यूब के लिए शॉर्ट फिल्म बनाया करते थे। दोनों की आत्महत्या की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी सूचना दी। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। इस मामले के जांच अधिकारी जगबीर ने बताया कि हम जांच कर रहे हैं, जिसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।


गर्वित के परिजनों का कहना है कि आत्महत्या से कुछ घंटे पहले यूट्यूबर गर्वित किसी का फोन आते ही देहरादून से हरियाणा के बहादुरगढ़ के लिए निकला था। घरवालों ने उसे आईएसबीटी छोड़ा था। परिजनों के अनुसार, गर्वित शनिवार तड़के करीब पांच बजे बहादुरगढ़ पहुंचा। उसने घर पर फोन करके यह सूचना दी। इसके बाद सुबह आठ बजे फोन आया कि गर्वित ने सुबह करीब छह बजे नंदिनी के साथ जान दे दी है। इस घटनाक्रम के बाद से परिजन सदमे में हैं।

यह भी पढ़ेंः यूपी में सपा प्रत्याशी का कारनामा, वोटों के बदले बांटे नोट, निर्वाचन अधिकारी ने लिया सख्त एक्‍शन


गर्वित के पड़ोसियों ने बताया कि शुक्रवार शाम तक वो देहरादून में ही था। शनिवार सुबह उसकी मौत की खबर सुनी तो सब सन्न रह गए। गर्वित का परिवार शिमला बाईपास रोड स्थित दून एन्क्लेव में रहता है। गर्वित के पिता उत्तराखंड पुलिस में एएसआई हैं। उसका बड़ा भाई भी पुलिस में कार्यरत है और प्रयागराज में तैनात है। गर्वित परिवार में सबसे छोटा था। वह पढ़ाई-लिखाई के बाद यूट्यूब पर वीडियो बनाने लगा। शुक्रवार रात वो किसी का फोन आने पर आनन-फानन में हरियाणा निकल गया। बाद में आत्महत्या की सूचना पर गर्वित और नंदिनी के परिजन एक साथ बहादुरगढ़ निकले। क्योंकि, नंदिनी के पिता गर्वित के घर पहुंच गए थे। नंदिनी का परिवार रायपुर के शांति विहार में रहता है।