
satyapal maharaj and yogi adityanath
लखनऊ। उत्तराखंड के पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सत्यपाल महराज ने कहा है कि यूपी और उत्तराखंड के बीच जल्द ही पानी के लिए समझौता होगा। इससे दोनो प्रदेशों के लिए बेहतर हाईड्रो बिजली उत्पादन होगा। इसके अलावा उत्तरा खंड विकास निगम की स्थापना होगी। गढ़वाल विकास निगम और कुमायूं विकास निगम के कर्मचारियों को वेतन मिलेगा।
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यूपी और उत्तराखंड मिलकर अब पर्यटन विकास पर काम करेगा। रामायण सर्किट के तहत ऋषिकेश और उसके आसपास इलाके का संयुक्तरूप विकास करेगा और उत्तर प्रदेश के धार्मिक पर्यटक भी उत्तराखंड का दौरा किया करेंगे। चारों धामों का विकास भी जोरशोर से किया जा रहा है। पर्यटकों की सुविधा के लिए कई योजनाएं प्रस्तावित हैं, उन पर काम चल रहा है।
सत्यपाल महराज ने बताया कि हल्द्वानी के पास एक एक बांध बनाने की योजना है। इस योजना को यूपी और भारत सरकार नेपाल के साथ मिलकर पूरा करेगी। इस बांध के बनने से यूपी और उत्तराखंड में पानी का संकट दूर हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार उत्तराखंड सरकार विकास के कार्यों पर जोर दे रही है। इससे क्षेत्र के विकास के साथ बेरोजगारी भी दूर होगी।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि उत्तरा खंड के एक अखाड़ा के सचिव की मेरठ क्षेत्र में रहस्यमय मौत हो गई थी। ऐसी स्थिति में उन्होंने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और इस बात की मांग की कि इस गुत्थी को सुलझाया जाए। उन्होंने यह बात स्वीकारी कि गढ़वाल विकास निगम और कुमायूं विकास निगम के कर्मचारियों को अक्सर वेतन नहीं मिलता था। जिसके कारण एक बड़े तपके के सामने दो जून की रोटी का संकट पैदा हो गया है। अब इस समस्या का स्थाई हल निकाला जा रहा है कि दो निगमों को खत्म करके उत्तराखंड विकास निगम की स्थापना की जा रही है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विभाग के हर कर्मचारी को वेतन मिलता रहे।
Published on:
21 Oct 2017 10:04 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
