Vande Bharat Express: उत्तर रेलवे ने जंघई-फाफामऊ खंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के चलते नॉन-इंटरलॉकिंग अवधि की घोषणा की है। इस कारण तीन जनवरी को वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन प्रयागराज से लखनऊ के बीच बाधित रहेगा। गोरखपुर से चलने वाली 22549 वंदे भारत एक्सप्रेस तीन जनवरी को केवल चारबाग रेलवे स्टेशन तक ही जाएगी। इसी प्रकार, प्रयागराज से चलने वाली 22550 वंदे भारत एक्सप्रेस चारबाग रेलवे स्टेशन से गोरखपुर के लिए रवाना होगी। यात्रियों को इस असुविधा के लिए रेलवे ने खेद जताया है।