15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो में देखें वरुण गांधी की वो अनसुनी कहानियां, जिन्हें जानकर आप हो जाएंगे हैरान

कई तरह के सांस्‍कृतिक व साहित्यिक पुस्‍तकें पढ़ने वाले वरुण गांधी ने 20 वर्ष की आयु में ही अपनी पुस्‍तक 'द ऑथनेस ऑफ सेल्‍फ' लिखी,

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ashish Chauhan

Nov 12, 2016

Varun Gandhi

Varun Gandhi

वरुण गांधी का जन्म 13 मार्च 1980 को नई दिल्ली में हुआ। उनके माता पिता का नाम मेनका गांधी और संजय गांधी है। वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पौत्र हैं। उनके पिता की मौत एक विमान दुर्घटना में 29 मार्च 1982 में हुई। उनके पिता के निधन के समय वरुण गांधी की आयु मात्र ३ माह थी।
उन्होंने अपनी शिक्षा मॉडर्न स्कूल, नई दिल्ली से प्रारंभ की। चौथी कक्षा के बाद उनकी पढ़ाई ऋषि वैली स्कूल, आंध्रप्रदेश में हुई।
कई तरह के सांस्‍कृतिक व साहित्यिक पुस्‍तकें पढ़ने वाले वरुण गांधी ने 20 वर्ष की आयु में ही अपनी पुस्‍तक 'द ऑथनेस ऑफ सेल्‍फ' लिखी, जिसका लोकार्पण देश के कई प्रमुख नेताओं ने किया।
वरुण गांधी ने १९९९ में पीलीभीत निर्वाचन क्षेत्र में अपनी मां के लिए प्रचार कार्य आरम्भ किया। उन्होंने अपनी मां के साथ २००४ में भाजपा की सदस्यता प्राप्त की। इससे पहले वो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सदस्य थीं।
वरुण गांधी को मार्च २०१३ में राजनाथ सिंह की टीम में भी चुना गया। उन्हें राष्ट्रीय महासचिव चुना गया और वो पार्टी के इतिहास में सबसे युवा महासचिव हैं।