
Vegetable egg: सोशल मीडिया पर इन दिनों वेजिटेबल अंडे को लेकर कई वीडियो व फोटोस वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वैज्ञानिकों ने वेजिटेबल अंडे का निर्माण किया है। सोशल मीडिया पर एक वेबसाइट द्वारा यह दावा किया गया है कि एक यूनिवर्सिटी के फूड साइंस डिपार्टमेंट के चार वैज्ञानिकों ने सोयाबीन के पेड़ पर वैज्ञानिक विधि से शाकाहारी अंडे का निर्माण किया है। जो हूबहू मुर्गी के अंडे के जैसा है। यह अंडा पूरी तरीके से शाकाहारी है और पेड़ पर उगता है। वेबसाइट पर बताया गया है कि यह अंडा सोयाबीन से बना हुआ है जो सोयाबीन के पेड़ पर उगाया जाता है। आने वाले दिनों में यह अंडा मार्केट में भी उपलब्ध होगा। वेबसाइट द्वारा शाकाहारी अंडे को लेकर किए गए दावे कि हम पुष्टि नहीं करते हैं।
आधुनिक कृषि के क्षेत्र में हो रहे तमाम काम
पिछले एक दशक में आधुनिक कृषि के क्षेत्र में तमाम तरह के कार्य किए गए हैं। वैज्ञानिक कृषि के क्षेत्र में नए-नए एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। शाकाहारी अंडे को उसी एक्सपेरिमेंट का हिस्सा बताया जा रहा है। इसी के साथ ही तमाम अन्य तरह से आधुनिक कृषि भी की जा रही है और खाद्य पदार्थों का निर्माण किया जा रहा है।
सरकार दे रही बढ़ावा
कृषि क्षेत्र में नए एक्सपेरिमेंट को सरकार की ओर से बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर कृषि विश्वविद्यालय व विद्यालयों का निर्माण किया गया है। जहां पर कृषि की पढ़ाई कराई जाती है यहां पर कृषि के क्षेत्र में कैसे आधुनिकता की मदद से बेहतर उत्पादन किया जा सकता है और कृषि को किस तरह से आसान बनाया जा सकता है इस पर बल दिया जाता है।
किसानों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए हो रहे प्रयास
प्रदेश सरकार की ओर से किसानों की स्थिति को बेहतर करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। जहां एक ओर आधुनिक कृषि की मदद से किसानों को बेहतर उपज उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए सरकार की ओर से तमाम तरह की सब्सिडी दी जाती है। किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की ओर से किसान सम्मान निधि उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही किसानों को प्रशिक्षण के लिए भी व्यवस्था की गई हैं। अधिकारियों का मानना है कि अगर आधुनिकता की मदद से खेती की जाए तो किसानों की स्थिति में बेहतर विकास हो सकता है। नए उत्पादन कर किसान बेहतर इनकम अर्जित कर सकते हैं। आधुनिक खेती का ही नतीजा है कि उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी जैसे खाद्य पदार्थों की खेती की जा रही है और किसान इससे अच्छा लाभ भी कमा रहे हैं।
Updated on:
01 Mar 2022 11:09 am
Published on:
01 Mar 2022 11:07 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
