डरा सहमा रहा विकास दुबे का बेटा विकास के परिवार में उसकी पत्नी ऋचा, पिता रामकुमार और मां सरला के अलावा दो बेटे आकाश और शानू हैं। विकास दुबे के बड़े बेटे आकाश के बारे में बताया जाता है कि वह विदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। हालांकि, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। शुक्रवार की रात वह लखनऊ में कृष्णानगर इलाके में पहुंचा और दादी से मिलने के लिए चाचा के घर पहुंचा। इस दौरान वह डरा-सहमा सा दिखा और किसी सवाल का उत्तर न दे सका। वह मकान में दाखिल होता, इससे पहले ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और उसे अपने साथ ले गई।
दादी से मिलने की मांगी इजाजत आकाश दुबे के अनुसार वह पिछले दो दिनों से अपनी मां के संपर्क में नहीं है। उसने बताया कि वह लखनऊ अपनी दादी से मिलने आया है। उसने पुलिस से अपनी मां और दादी से मिलने की इजाजत मांगी।
दो बहनों की हो चुकी है मौत विकास दुबे तीन भाई और तीन बहन थे। तीनों भाई में सबसे बड़े विकास थे। विकास के छोटे भाइयों राहफीर दीपू दुबे और अविनाश दुबे में से अविनाश दुबे की हत्या हो गई थी। विकास दुबे की तीन बहनें बिट्टन, किरण और रेखा हैं, जिसमें की बिट्टन की शादी शिवली में हुई है। किरण की शादी उन्नाव में और रेखा की रामपुर में हुई है।इसमें किरण और रेखा की मौत हो चुकी हैं।